मैनचेस्टर में 89 साल से नहीं जीती टीम इंडिया: वर्ल्ड के पांच स्टेडियम ऐसे जहां हमने टेस्ट नहीं जीता; इनमें से दो पाकिस्तान के ग्राउंड्स भी
Published:
3 min read

मैनचेस्टर में टीम इंडिया का रिकॉर्ड बिल्कुल फीका है। इस बार गिल की कप्तानी वाली टीम इतिहास बदलने की कोशिश करेगी ( फाइल )
भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर में 23 जुलाई से शुरू होगा। यह मैदान भारतीय क्रिकेट टीम के लिए लकी साबित नहीं हो सका है। 89 साल में टीम इंडिया इस मैदान पर एक भी टेस्ट मैच नहीं जीत सकी। इसके अलावा पांच और क्रिकेट मैदान है, जिन पर टीम इंडिया को टेस्ट विक्ट्री हासिल नहीं हुई। चलिए डालते हैं इस इंटरस्टिंग फैक्ट पर एक नजर...
मैदान जहां भारत नहीं जीत सका
ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर (इंग्लैंड) - इसे इंग्लैंड के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदानों में गिना जाता है, लेकिन यहां भारत का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है। टीम इंडिया ने इस मैदान पर 9 टेस्ट खेले हैं, जिनमें 4 हारे और 5 ड्रॉ रहे। खास बात यह है कि यहीं 1990 में 17 साल की उम्र में सचिन तेंदुलकर ने अपने टेस्ट करियर की पहली सेंचुरी लगाई थी।
किंग्सटन ओवल, बारबाडोस (वेस्ट इंडीज) - भारत ने ओवल में 1953 से अब तक 9 टेस्ट मैच खेले हैं, एक में भी जीत नसीब नहीं हुई। भारत ने यहां सात मुकाबले हारे और दो ड्रॉ रहे हैं। 1997 में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत जीत के करीब था। हालांकि 120 रन के टारगेट का पीछा करते हुए टीम इंडिया महज 81 रन पर ऑलआउट हो गई।
नेशनल स्टेडियम, कराची (पाकिस्तान) - पाकिस्तान में भारत ने 2006 के बाद कोई भी टेस्ट मैच नहीं खेला है। लेकिन टीम इंडिया कराची के नेशनल स्टेडियम में कुल 6 टेस्ट मैच खेल चुकी है। इनमें 3 हारे और तीन ड्रॉ हुए। 2006 में इरफान पठान नें इसी मैदान पर हैट्रिक ली, इसके बावजूद हमारी टीम 341 रन से हार गई थी।
गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर (पाकिस्तान) - पाकिस्तान के एक स्टेडियम में टीम इंडिया कभी टेस्ट नहीं जीत सकी। यह कराची का गद्दाफी स्टेडियम है। 1978 से 2006 तक भारत-पाकिस्तान के बीच कई हाई-स्कोरिंग मैच हुए। इंडिया ने यहां सात टेस्ट खेले जिसमें 2 में हार मिली और 5 ड्रॉ रहे।
बॉर्डा, गुयाना (वेस्ट इंडीज) - इस ग्राउंड पर 2006 के बाद कोई इंटरनेशनल मैच नहीं हुआ। 1953 से 2002 तक भारत ने इस मैदान पर 6 टेस्ट मैच खेले है और सभी मैच ड्रॉ रहे है।
भारतीय टीम के टेस्ट रिकॉर्ड
1932 से लेकर अभी तक 93 साल में भारत ने 592 टेस्ट मैच खेले है। जिसमें 182 मैच में जीत, 186 में हार, 223 ड्रॉ और एक मैच टाई रहा। भारत के लिए सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। उन्होंने 200 मैच में 15921 रन बनाए है। वही सबसे ज्यादा विकेट का रिकॉर्ड अनिल कुंबले के नाम है जिन्होंने 132 मैच में 619 विकेट अपने नाम किए।

