सिराज ने ओवल में जो किया वो अद्भुत: पूर्व कोच ग्रेग चैपल बोले- वो बुमराह समेत पूरे बॉलिंग अटैक को लीड करने के लिए तैयार
Published:
3 min read

सिराज ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट की इस सीरीज में कुल 185.3 ओवर गेंदबाजी की। इस दौरान सबसे ज्यादा 23 विकेट लिए।
भारतीय टीम ने सोमवार (4 अगस्त) को इंग्लैंड के खिलाफ ओवल टेस्ट में 6 रन से रोमांचक जीत दर्ज की। इसके साथ ही एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के तहत हुई ये 5 टेस्ट की सीरीज 2-2 से बराबरी पर खत्म हुई। सीरीज में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने शानदार प्रदर्शन किया। इस पर पूर्व भारतीय कोच ग्रेग चैपल ने सिराज की तारीफ की।
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर चैपल ने कहा कि सिराज ने सीरीज के आखिरी यानी ओवल टेस्ट में अद्भुत प्रदर्शन किया। वे जसप्रीत बुमराह समेत भारतीय टीम के बॉलिंग अटैक को लीड करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में लिए 23 विकेट
सिराज ने 5 टेस्ट की इस सीरीज में कुल 185.3 ओवर गेंदबाजी की। इस दौरान सबसे ज्यादा 23 विकेट लिए। आखिरी टेस्ट ओवल में हुआ, जिसमें सिराज ने कुल 9 (4+5) विकेट हासिल किए। उन्होंने ओवल में आखिरी और मैच विनिंग विकेट गस एटकिंसन का लिया था।
चैपल ने ESPNcricinfo के लिए कॉलम में लिखा- "सच कहूं तो उसने (सिराज) इससे पहले भी MCG (मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड), गाबा, पर्थ, लॉर्ड्स, केपटाउन और बर्मिंघम में कई शानदार परफॉर्मेंस दी हैं। लेकिन उन्होंने ओवल में जो कुछ किया वह उनकी सही परिपक्वता थी। बुमराह के साथ या उसके बगैर वो गिल के अटैक (टेस्ट बॉलिंग अटैक) के स्पिरिचुअल और एक्चुअल लीडर बनने के लिए तैयार हैं।"
कॅरियर की बेस्ट रैंकिंग पर पहुंचे सिराज
इंग्लैंड में शानदार प्रदर्शन के सिराज को फायदा मिला है। उनको बॉलर्स की ICC टेस्ट रैंकिंग में 12 पायदान का फायदा हुआ। सिराज 15वें नंबर पर पहुंच गए। यह उनके कॅरियर की बेस्ट रैंकिंग है। जबकि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अब भी नंबर-1 हैं। 889 रेटिंग के साथ बुमराह टॉप पोजिशन पर हैं। जबकि सिराज की रेटिंग 674 है।