मैनचेस्टर टेस्ट से पहले भारतीय टीम को एक और झटका: चोट के कारण आकाश दीप भी बाहर, कप्तान शुभमन गिल ने किया कन्फर्म
Published: Updated:
2 min read

आकाश दीप ने अब तक इस सीरीज में 2 टेस्ट खेले, जिसकी 4 पारियों में 11 विकेट लिए। वे सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज हैं। (Instagram)
भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट की सीरीज का चौथा मुकाबला खेलना है। यह मैच 23 जुलाई से मैनचेस्टर में होगा। मगर इससे पहले भारतीय टीम को एक और बड़ा झटका लगा है। नीतीश कुमार रेड्डी और अर्शदीप सिंह के बाद तेज गेंदबाज आकाश दीप भी चोटिल हो गए हैं। वह मैनचेस्टर टेस्ट नहीं खेल पाएंगे।
मैच से एक दिन पहले यह खुलासा खुद कप्तान शुभमन गिल ने किया है। उन्होंने यह भी संकेत दिए हैं कि तेज गेंदबाज अंशुल कम्बोज को डेब्यू का मौका मिल सकता है। इसके भी चांस काफी ज्यादा हैं।
नीतीश रेड्डी सीरीज से बाहर
गिल ने बताया है कि आकाश दीप को आकाश दीप को जांघ में हल्की चोट (ग्रोइन निगल) है। इस कारण वे मैच नहीं खेल पाएंगे। बता दें कि ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी चोट के कारण सीरीज से ही बाहर हो गए हैं।
नीतीश को जिम सेशन के दौरान रविवार (20 जुलाई) को घुटने में चोट लगी थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह लिगामेंट इंजरी है। जबकि अर्शदीप सिंह को प्रैक्टिस के दौरान उंगली में चोट लगी थी। वे चौथे टेस्ट से बाहर हैं।
Smiles 🔛
— BCCI (@BCCI) July 22, 2025
Gearing 🆙 for the 4th Test in Manchester 🏟️#TeamIndia | #ENGvIND pic.twitter.com/JKVf5Di60S
अंशुल का हो सकता है डेब्यू
आकाश दीप की जगह अंशुल कम्बोज को मौका मिल सकता है। यदि ऐसा होता है तो यह अंशुल का इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू मैच होगा। अंशुल ऑलराउंडर हैं। उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में नाबाद फिफ्टी भी लगाई है। 24 मैच में उन्होंने 486 रन बनाए हैं। इस दौरान 22 छक्के और 58 चौके लगाए।
चौथे टेस्ट में भारत की संभावित प्लेइंग-11
केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, करुण नायर, शुभमन गिल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर,अंशुल कम्बोज, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज।
मैनचेस्टर टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग-11
जैक क्रॉली, बेन डकेट, ऑली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), लियाम डॉसन, क्रिस वॉक्स, ब्रायडन कार्स और जोफ्रा आर्चर।

