जो रुट ने सचिन का रिकॉर्ड तोड़ा: घरेलू टेस्ट सीरीज में रन बनाके मामले में अब दूसरे नंबर पर; इंग्लैंड ने महज 14.4 ओवर में 101 रन बनाए, ये भी रिकॉर्ड
Published:
2 min read

जो रुट टेस्ट क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने बाले बल्लेबाज है। संयुक्त रुप से चौथे सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी है।
भारत और इंग्लैंड के बीच तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी का पांचवां और आखिरी टेस्ट लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेला जा रहा है। इंग्लिश बैटर जो रूट ने पहली पारी में 29 रन बनाए। इस पारी से उन्होंने होम सीरीज में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है।
रूट ने 84वें होम टेस्ट मैच में 7224 रन पूरे कर लिए हैं। इसी के साथ उन्होंने सचिन के 94 होम टेस्ट में 7216 रन के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। पहले नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग हैं, जिनके नाम घरेलू टेस्ट में 92 मैच में 7578 रन हैं। पहले स्थान पर पहुंचने के लिए रूट को अब केवल 354 रन की जरूरत है।
होम टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
रिकी पोंटिंग – 92 मैच, 7578 रन
जो रूट – 84 मैच, 7224 रन*
सचिन तेंदुलकर – 94 मैच, 7216 रन
महेला जयवर्धने – 81 मैच, 7167 रन
जैक्स कैलिस – 88 मैच, 7035 रन
भारत को 52 रन की बढ़त
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने 224 रन बनाए थे। करुण नायर ने सबसे ज्यादा 57 रन की पारी खेली। गस एटकिंसन ने 5 और जोश टंग ने 3 विकेट लिए।
इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन भारत के गेंदबाजों ने वापसी की और इंग्लैंड को 247 रन पर ऑलआउट कर दिया। इंग्लिश बल्लेबाज जैक क्रॉली ने 64 और हैरी ब्रूक ने 53 रन बनाए। मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने 4-4 विकेट चटकाए।
दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 2 विकेट के नुकसान पर 75 रन बना लिए थे और 52 रन की बढ़त हासिल कर ली। ओपनर यशस्वी जायसवाल 51 और नाइटवॉचमैन आकाशदीप सिंह 4 रन बनाकर नाबाद लौटे।
भारत के खिलाफ तीसरी सबसे तेज सेंचुरी
ओवल टेस्ट में इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ मात्र 14.4 ओवर में 101 रन बनाए। टेस्ट के लिहाज से सबसे कम ओवर्स में ( भारत के खिलाफ) किसी टीम द्वारा बनाए गए ये 100 रन हैं। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने 2011-12 में पर्थ में 14 ओवर और बांग्लादेश ने 2007 में मीरपुर में 14.1 ओवर में यह कामयाबी हासिल की थी।

