ओवल टेस्ट में पहले दिन तेज बारिश की आशंका: तूफान का येलो अलर्ट, बाकी 4 दिन हल्की बारिश का पूर्वानुमान; मैच रद्द हुआ तो सीरीज हारेगी टीम इंडिया
Published: Updated:
2 min read

ब्रिटेन के मौसम विभाग (UK Met Office) ने ओवल टेस्ट के पहले दिन यानी गुरुवार को बारिश और तूफान के लिए येलो वॉर्निंग जारी की है। (PTI)
भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला आज (31 जुलाई) से केनिंग्टन ओवल में खेला जाएगा। मैच के पहले ही दिन तेज बारिश की आशंका जताई जा रही है। साथ ही तूफान का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। बाकी चार दिन मैच में हल्की बारिश हो सकती है।
यदि बारिश के कारण यह मैच रद्द या ड्रॉ होता है तो भारतीय टीम यह सीरीज 1-2 से हार जाएगी। फिलहाल, इस सीरीज में इंग्लैंड 2-1 से आगे है। भारतीय टीम सिर्फ दूसरा टेस्ट जीती थी। जबकि चौथा मुकाबला ड्रॉ हुआ था।
पहले दिन बारिश और तूफान का येलो अलर्ट
ब्रिटेन के मौसम विभाग (UK Met Office) ने ओवल टेस्ट के पहले दिन यानी गुरुवार को बारिश और तूफान के लिए येलो वॉर्निंग जारी की है। Accuweather के मुताबिक, 31 जुलाई को बारिश होने की आशंका 98 प्रतिशत है।
वैसे तो ओवल टेस्ट के बाकी चार दिन हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। मगर दूसरे दिन बारिश की संभावना 86% और चौथे दिन 75% तक है। ऐसे में यदि दो या तीन दिन बारिश से धुलते हैं तो मैच रद्द या ड्रॉ हो सकता है। यह टीम इंडिया के लिए ठीक नहीं होगा।
पांचों दिन बारिश का पूर्वानुमान
31 जुलाई - 98%
1 अगस्त - 86%
2 अगस्त - 25%
3 अगस्त - 75%
4 अगस्त - 25%
भारत की संभावित प्लेइंग 11
यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव।
इंग्लैंड की प्लेइंग 11:
जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप (कप्तान), जो रूट, हैरी ब्रूक, जैकब बेथेल, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, जेमी ओवर्टन और जोश टंग।

