भारत Vs इंग्लैंड मैनचेस्टर टेस्ट: केएल राहुल ने इंग्लैंड में पूरे किए टेस्ट के 1000 रन, भारत का स्कोर 264/4; आज दूसरे दिन का खेल
Published:
2 min read

केएल राहुल ने इंग्लैंड सीरीज़ में 4 टेस्ट में सबसे 421 रन बनाए, जो उनके करियर का बेस्ट सीरीज रन है। ( फाइल फोटो )
भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट 23 जुलाई से मैनचेस्टर में खेला जा रहा। पहली पारी में केएल राहुल ने 46 रन बनाए। इसी के साथ वे इंग्लैंड में 1000 टेस्ट रन बनाने वाले दूसरे भारतीय ओपनर बन गए हैं। इससे पहले यह उपलब्धि सुनील गावस्कर ने हासिल की थी।
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत की शुरुआत अच्छी रही, ओपनर्स यशस्वी जायसवाल ने 58 और केएल राहुल ने 46 रन बनाए। इसके बाद साई सुदर्शन ने 61 और ऋषभ पंत ने 37 रन जोड़े, लेकिन पंत चोट के कारण रिटायर्ड हर्ट हो गए। पहले दिन का खेल खत्म होने तक रविंद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर 19-19 रन बनाकर नाबाद लौटे। पहले दिन भारत ने 4 विकेट खोकर 264 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से बेन स्टोक्स ने 2 विकेट लिए। फिलहाल भारत सीरीज में 2-1 से पीछे है।
इंग्लैंड में 1000 रन पूरे किए
केएल पांचवें बल्लेबाज हैं जिन्होंने इंग्लैंड की सरजमीं पर टेस्ट में 1000 रन पूरे किए। सबसे ज्यागा रन सचिन तेंदुलकर (1575), फिर राहुल द्रविड़ (1376), गावस्कर (1152) और विराट कोहली (1096) ने बनाए। अब राहुल (1018) इस एलिट क्लब में शामिल हो गए हैं। इंग्लैंड में राहुल ने 12 टेस्ट मैच में चार सेंचुरी और दो फिफ्टी लगाई हैं। उनका बेस्ट स्कोर 149 रहा।
बतौर ओपनर 1000 रन
केएल ने इंग्लैंड में बतौर ओपनर 1000 रन भी पूरे कर लिए हैं। इससे पहले यह करिश्मा गावस्कर के नाम था। उन्होंने 28 इनिंग में 1152 रन बनाए थे। केएल ने 23 इनिंग में 1018 रन बनाकर इस लिस्ट में जगह बना ली है।
ऋषभ हुए चोटिल
यह घटना 68वें ओवर की चौथी गेंद पर हुई। पंत क्रिस वोक्स की बॉल पर रिवर्स स्वीप मारने की कोशिश कर रहे थे। गेंद बल्ले से न लगकर उनके बूट पर जा लगी। फिजियो तुरंत मैदान पर आए। दर्द के कारण पंत जमीन पर ही लेट गए। उन्होंने खड़े होने की कोशिश की लेकिन वह खड़े नहीं हो पाए। पंत 37 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए। इससे पहले लॉर्ड्स टेस्ट में उनकी बाएँ हाथ की उंगली में चोट लगी थी। वे सीरीज से बाहर हो गए हैं।

