जो रूट के सात नए रिकॉर्ड: भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक, टेस्ट में इंग्लैंड की तरफ से हाईएस्ट रन और सेंचुरी अब रूट के नाम
Published:
3 min read

जो रुट लॉड्स मैदान पर सबसे ज्यादा बनाने बाले पहले बल्लेबाज बन गए है। उन्होंने कुल 2166 रन बनाए है। ( फाइल फोटो )
भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जा रहा है। मैनचेस्टर टेस्ट के तीसरे दिन इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट ने 150 रन की पारी खेलकर टेस्ट कॅरियर की 38वीं सेंचुरी लगाई। उन्होंने रिकी पोंटिंग और राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ दिया है। रूट ने इस पारी में सात नए रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।
1. दूसरे सबसे ज्यादा टेस्ट रन
रूट ने रिकी पोंटिंग, जैक कैलिस और राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़कर टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। 34 साल के रूट ने 2012 में भारत के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था।

2. मैनचेस्टर में सबसे ज्यादा रन
जो रूट ने ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान (मैनचेस्टर) में 12 मैचों में 1,128 रन पूरे किए हैं। वह इस मैदान पर 1,000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। दूसरे नंबर पर इंग्लैंड के ही डेनिस कॉम्पटन ने 818 रन बनाए हैं।
3. संगकारा की बराबरी की
रूट के 150 की बदौलत वह टेस्ट में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले संयुक्त रूप से चौथे प्लेयर बन गए हैं। उन्होंने श्रीलंका के दिग्गज कुमार संगकारा के 38 शतकों की बराबरी कर ली है।
4. पोंटिंग से आगे निकले रूट
जो रूट टेस्ट में 104 बार 50 प्लस का स्कोर करने वाले दूसरे बैटर बन गए हैं। उन्होंने रिकी पोंटिंग (103) को पीछे छोड़ दिया। अब वह तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। इस लिस्ट में मास्टर ब्लास्टर सचिन (119) पहले नंबर पर हैं।
5. इंडिया के खिलाफ सबसे ज्यादा सेंचुरी
150 रन की पारी के बाद जो रूट भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा 12 बार टेस्ट सेंचुरी लगाने वाले बैटर बन गए हैं। दूसरे नंबर पर 11 शतक के साथ ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ हैं।
6. जडेजा के खिलाफ सबसे ज्यादा रन
जो रूट ने रविंद्र जडेजा के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में अब तक 37 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 588 रन बनाए हैं और इस दौरान वह 9 बार आउट भी हुए हैं। वे ऐसे पहले बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने किसी एक गेंदबाज के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।
7. दूसरी बार स्टंप आउट
यह टेस्ट में सिर्फ दूसरी बार था जब रूट स्टंप आउट हुए। इससे पहले वह एशेज 2023 के ओपनिंग मैच में एजबेस्टन में नाथन लायन के खिलाफ स्टंप आउट हुए थे।
मैच में भारत 186 रन पीछे
टॉस जीतकर इंग्लैंड ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मैच के पहले दिन टीम इंडिया का स्कोर 264/4 रहा। दूसरे दिन टीम ने 94 रन बनाने में आखिरी छह विकेट गंवा दिए। 358 रन पर पूरी टीम सिमट गई। इंग्लैंड की अच्छी शुरुआत रही, दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 2 विकेट खोकर 225 रन बना लिए थे। तीसरे दिन के सेशन भी इंग्लैंड के नाम रहे। 7 विकेट खोकर 544 रन बना लिए। इसी के साथ टीम इंडिया पर 186 रन की बढ़त बना ली।

