सीढ़ियों पर फिसले बुमराह: सिराज भी चोटिल, कोच मोर्केल बोले- दोनों ठीक हैं और मैच खेलेंगे; कुलदीप को बैटिंग के चलते नहीं खिलाया
Published: Updated:
3 min read

जसप्रीत बुमराह ने मौजूदा सीरीज में अब तक (25 जुलाई) 13 विकेट लिए। बुमराह इंग्लैंड की जमीन पर 50 टेस्ट विकेट लेने वाले तीसरे एशियाई गेंदबाज बन गए हैं। (File Photo)
इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे मैनचेस्टर टेस्ट में भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। मैच में टीम इंडिया 6 गेंदबाजों के साथ उतरी, लेकिन कोई भी बॉलर दमदार खेल नहीं दिखा सका। इंग्लैंड ने पहली पारी में दमदार बैटिंग की। दूसरा पेसर जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज भी चोटिल हो गए।
बुमराह ड्रेसिंग रूम से उतरते हुए सीढ़ियों से फिसल गए। उन्हें कुछ चोट आई। दूसरी ओर मोहम्मद सिराज ने भी बाएं पैर में दर्द की शिकायत की। क्या यह दोनों ठीक हैं और खेलते रहेंगे? इसको लेकर बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्केल ने अपडेट दिया है। साथ ही बताया है कि इस टेस्ट में स्पिनर कुलदीप यादव को क्यों नहीं खिलाया।
बुमराह-सिराज दोनों को पैर में चोट लगी
तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद मोर्केल ने मीडिया से कहा कि टेंशन की कोई बात नहीं है। बुमराह और सिराज ठीक हैं और खेलते रहेंगे। उन्होंने कहा- “हां, दुर्भाग्य से जब हमने दूसरी नई बॉल ली, तब बूम्स (बुमराह) उतरते समय सीढ़ियों से फिसल गए और उनका टखना मुड़ गया।”
उन्होंने कहा- “फिर सिराज का भी (टखना मुड़ गया), मुझे लगता है कि किसी गलत जगहग पैर रखने के कारण ऐसा हुआ। लेकिन दोनों अभी ठीक हैं।” दरअसल, तीसरे दिन टी-ब्रेक से पहले ड्रिंक्स के दौरान बुमराह चोटिल हुए थे। फिजियो ने उनका इलाज किया।
चोट के कारण ही बुमराह और सिराज लय में नहीं दिखे। जब दूसरी नई बॉल ली गई, तब दोनों दर्द में गेंदबाजी कर रहे थे। सिराज के चेहरे पर थकान साफ दिख रही थी। तीसरे दिन दोनों ने 1-1 विकेट लिया। सिराज ने क्रिस वोक्स और बुमराह ने जैमी स्मिथ को आउट किया।
wth https://t.co/ihOSOrkdKB pic.twitter.com/sS8N6yt0FE
— ∆B ✨🎭 (@CaughtAtGully) July 25, 2025
क्यों कुलदीप को प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली?
मैनचेस्टर टेस्ट के लिए भारतीय प्लेइंग-11 में 6 गेंदबाज शामिल हैं। इसमें 2 स्पिन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर के अलावा 1 तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर हैं। जबकि 3 स्पेशलिस्ट पेसर बुमराह, सिराज और अंशुल कम्बोज हैं।
कुछ दिग्गजों को उम्मीद थी कि इस मैदान पर कुलदीप यादव खेल सकते हैं, लेकिन उन्हें जगह नहीं मिली। इस पर मोर्केल ने कहा कि कुलदीप को बैटिंग के चलते नहीं खिलाया गया।
मोर्केल ने कहा- “हमारा फोकस बैटिंग को थोड़ा और मजबूत करने पर था। जब उनकी (कुलदीप) की बात आती है, तो इसी मामले में वो कमजोर पड़ जाते हैं। हमने पहले भी गुच्छे में लगातार विकेट गंवाए हैं। कुलदीप वर्ल्ड क्लास बॉलर हैं। गेंदबाजी भी शानदार कर रहे हैं। उन्हें प्लेइंग-11 में शामिल करने के लिए रास्ता तलाश रहे हैं।”
उन्होंने कहा- “विकेट अब भी ड्राई है। अभी थोड़ा स्पिन हो रहा है। इसलिए टीम में जडेजा और सुंदर हैं। हमें टॉप-6 बैटर से रन चाहिए। तभी कहीं जाकर कुलदीप जैसे प्लेयर्स की जगह बन सकती है।”
चौथे टेस्ट में इंडिया-इंग्लैंड की प्लेइंग-11
भारतीय टीम: केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, अंशुल कम्बोज, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज।
इंग्लैंड की टीम: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ऑली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), लियाम डॉसन, क्रिस वॉक्स, ब्रायडन कार्स और जोफ्रा आर्चर।

