बेन स्टोक्स के तीनों फॉर्मेट में 11000 रन : टेस्ट में 200 से ज्यादा विकेट और 7000 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले इंग्लिश बैटर
Published:
3 min read

बेन स्टोक्स को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। पहली पारी में 141 रन और 5 विकेट लिए और दूसरी पारी में भी एक विकेट लिया। ( फाइल फोटो )
टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच चौथा मुकाबला मैनचेस्टर में ड्रॉ रहा। इस मैच में इंग्लिश कैप्टन बेन स्टोक्स टेस्ट में 7000 से ज्यादा रन और 200 से ज्यादा विकेट लेने वाले दुनिया के तीसरे और इंग्लैंड के पहले ऑलराउंडर बन गए हैं। अब वह सर गारफील्ड सोबर्स और जैक्स कैलिस के क्लब में शामिल हो गए हैं।
स्टोक्स ने यह मुकाम सेंचुरी पूरी करने के ठीक बाद, मैच के 149 वें ओवर में वॉशिंगटन सुंदर की गेंद पर सिक्स लगाकर पूरा किया। इसी के साथ स्टोक्स ने 14वीं टेस्ट सेंचुरी लगाई।
स्टोक्स के 11000 रन पूरे
स्टोक्स ने इस मैच में इंटरनेशनल फॉर्मेट (टेस्ट, ODI, T20I) में 11000 से ज्यादा रन भी पूरे कर लिए हैं। मैच के तीसरे दिन वह 77 रन बनाकर नॉटआउट थे, जब इंग्लैंड का खेल 7 विकेट के नुकसान पर 544 पर खत्म हुआ। हालांकि, वे एक बार पैर के दर्द के कारण मैदान छोड़कर गए थे, लेकिन बाद में पारी को जारी रखा था।
चौथे दिन इंग्लैंड की पूरी टीम 699 रन पर सिमट गई। स्टोक्स ने इस पारी में 198 गेंद पर 141 रन बनाए। इसी के साथ इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 11080 रन हो गए। इनमें 19 सेंचुरी और 60 फिफ्टी शामिल हैं। इस सीरीज में भी वह 17 विकेट ले चुके हैं।
जो रूट का 38 वां शतक
इंग्लैंड के लिए यह टेस्ट मैच ऐतिहासिक साबित रहा। शुक्रवार (25 जुलाई) को जो रूट ने 38वीं टेस्ट सेंचुरी पूरी की। इसी के साथ टेस्ट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर बन गए है। वह टेस्ट में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले संयुक्त रूप से चौथे प्लेयर बन गए हैं। उन्होंने श्रीलंका के कुमार संगकारा के 38 शतकों की बराबरी कर ली है।
मैनचेस्टर के मैदान पर सबसे बड़ा स्कोर
इंग्लैंड ने पहली पारी में 669 रन बनाए। इसी के साथ वह ओल्ड ट्रैफर्ड ( मैनचेस्टर ) में सबसे ज्यादा रन बनाने बनाने बाली पहली टीम बन गई है। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम था। कंगारु टीम ने जुलाई 1964 में इंग्लैंड के खिलाफ ही 656 रन बनाए थे।
भारत-इंग्लैंड के बीच मैच सीरीज और रिजल्ट
पहला टेस्ट: इंग्लैंड Vs भारत, 20-24 जून 2025, हेडिंग्ले, लीड्स – इंग्लैंड जीता।
दूसरा टेस्ट: इंग्लैंड Vs भारत, 2-6 जुलाई 2025, एजबेस्टन, बर्मिंघम – भारत जीता।
तीसरा टेस्ट: इंग्लैंड Vs भारत, 10-14 जुलाई 2025, लॉर्ड्स, लंदन – इंग्लैंड जीता।
चौथा टेस्ट: इंग्लैंड Vs भारत, 23-27 जुलाई 2025, एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर - ड्रॉ रहा।
पांचवां टेस्ट: इंग्लैंड Vs भारत, 31 जुलाई-4 अगस्त 2025, केनिंग्टन ओवल, लंदन।

