टीम इंडिया की अग्निपरीक्षा: इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा टेस्ट कल से, लॉर्ड्स में खेले 19 टेस्ट में सिर्फ 3 जीते; जानें मैदान से जुड़े सभी रिकॉर्ड्स
Published:
3 min read

लॉर्डस क्रिकेट ग्राउंड इंग्लैंड। (फाइल फोटो) सोर्सः AFP
भारत और इंग्लैंड के बीच एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट 10 जुलाई से लॉर्ड्स में खेला जाएगा। भारत ने दूसरा टेस्ट जीतकर 5 मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। आइए जानते हैं लॉर्ड्स ग्राउंड से जुड़े खास रिकॉर्ड...
दुनिया का सबसे पुराने ग्राउंड लॉर्ड्स को क्रिकेट का मक्का कहा जाता है। इस मैदान को 1814 में बनाया गया। यह मैदान क्रिकेट के इतिहास और बदलावों का प्रतीक रहा है। क्रिकेट के नियम बनाने वाले मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (MCC) का हेडक्वार्टर भी लॉर्ड्स में है। इस मैदान पर बहुत सारे ऐतिहासिक मैच खेले गए, लेकिन आज हम इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेले गए टेस्ट मैच में बने रिकॉर्ड की बात करेंगे।
इंडिया vs इंग्लैंड
सबसे ज्यादा जीत: इस मैदान पर इंग्लैंड का पलड़ा भारी रहा। दोनों टीमों ने 19 मुकाबले खेले, इसमें 12 में इंग्लैंड ने बाजी मारी। भारत को 3 मुकाबलों में जीत मिली और 4 मैच ड्रॉ हुए।
सबसे ज्यादा रन: सबसे ज्यादा रन की बात करें तो इंग्लैंड के ग्राहम गूच ने 3 मैचों में सबसे ज्यादा 588 रन बनाए। दूसरे नंबर पर भारत के दिलीप वेंगसरकर हैं, जिन्होंने 4 मैचों में 508 रन बनाए।
सबसे ज्यादा विकेट: गेंदबाजी में भी इंग्लैंड का जलबा रहा। जेम्स एंडरसन ने सबसे ज्यादा 33 विकेट अपने नाम किए। इस फेहरिस्त में दूसरे नंबर पर भारत के 3 गेंदबाज (बिशन बेदी, कपिल देव, इशांत शर्मा) हैं, तीनों के नाम 17-17 विकेट हैं।
टीम का बेस्ट स्कोर: लॉर्ड्स में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए टेस्ट में सबसे ज्यादा टीम स्कोर का रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम है। 1990 में पहली पारी में 4 विकेट खोकर 653 रन बनाए। इस पारी में ग्राहम गूच ने 333 और एलन लैम्ब ने 139 रन की पारी खेली।
सबसे बड़ी पार्टनरशिप: इस मैदान पर सबसे ज्यादा रनों की पार्टनरशिप की बात करें, तो इस मामले में इंग्लिश बल्लेबाजों ने एक बार फिर बाजी मारी। ग्राहम गूच और एलन लैम्ब ने सबसे ज्यादा 314 रन की पार्टनरशिप की है।
जून-जुलाई में इंग्लैंड दौरा:
-
पहला टेस्ट: इंग्लैंड Vs भारत, 20-24 जून 2025, हेडिंग्ले, लीड्स - इंग्लैंड जीता
-
दूसरा टेस्ट: इंग्लैंड Vs भारत, 2-6 जुलाई 2025, एजबेस्टन, बर्मिंघम - भारत जीता
-
तीसरा टेस्ट: इंग्लैंड Vs भारत, 10-14 जुलाई 2025, लॉर्ड्स, लंदन
-
चौथा टेस्ट: इंग्लैंड Vs भारत, 23-27 जुलाई 2025, एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर
-
पांचवां टेस्ट: इंग्लैंड Vs भारत, 31 जुलाई-4 अगस्त 2025, किआ ओवल, लंदन
इंग्लैंड टीम:
बेन स्टोक्स (कप्तान), ओली पोप, जो रूट, बेन डकेट, जैक क्रॉली, हैरी ब्रूक, जेमी स्मिथ, जैकब बैथेल, क्रिस वोक्स, जोफ्रा आर्चर, ब्रायडन कार्स, शोएब बशीर, गस एटकिंसन, जॉश टंग, जेमी ओवरटन और सैम कुक।
इंडिया टीम:
शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, के.एल. राहुल, करुण नायर, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, नितिश रेड्डी, ध्रुव जुरेल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, शार्दुल ठाकुर और कुलदीप यादव।

