T20I में टीम इंडिया की सबसे बड़ी हार: इंग्लैंड ने 125 रन से शिकस्त दी; दूसरा लोएस्ट स्कोर का अनचाहा रिकॉर्ड भी बना
Published:
3 min read

नॉटिंघम में तीसरे टी-20 के दौरान इंग्लैंड के फिल साल्ट ने साल्ट ने 70 रन की पारी खेली।
स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। नॉटिंघम में खेले गए इस मैच में इंग्लैंड ने भारत को 125 रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली। 202 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया सिर्फ 76 रन पर ऑलआउट हो गई। यह टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत की रनों के हिसाब से सबसे बड़ी हार है।
इंग्लैंड ने 201 रन बनाए
भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, लेकिन इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने इस फैसले को गलत साबित कर दिया। जोस बटलर और फिल साल्ट ने तेज बल्लेबाजी करते हुए टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। बटलर ने 21 गेंदों में 36 रन बनाए, जबकि फिल साल्ट ने 44 गेंद पर 70 रन की पारी खेली। उनकी पारी में 7 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। आखिर में सैम करन ने सिर्फ 24 गेंदों में नाबाद 41 रन बनाकर इंग्लैंड का स्कोर 20 ओवर में 7 विकेट पर 201 रन तक पहुंचा दिया। विल जैक्स ने 14, जैकब बेथल ने 13 और हैरी ब्रुक ने 16 रन का योगदान दिया।
इंडिया की ओर से प्रिंस यादव ने सबसे बेहतर प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 30 रन देकर 2 विकेट लिए। हर्षित राणा ने भी 2 विकेट जरूर लिए, लेकिन उन्होंने 40 रन खर्च कर दिए। अक्षर पटेल 4 ओवर में 49 रन देकर सिर्फ एक विकेट ले सके। अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती को कोई सफलता नहीं मिली। शिवम दुबे ने भी एक ओवर गेंदबाजी की, लेकिन विकेट हासिल नहीं कर पाए। इंग्लैंड का एक बल्लेबाज रन आउट हुआ।

इंडिया 11.4 ओवर में ऑल आउट हो गई
202 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। अभिषेक शर्मा 10 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए। इसके बाद विकेट गिरने का सिलसिला ऐसा शुरू हुआ कि कोई भी बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं कर सका। भारत की ओर से सबसे ज्यादा 13-13 रन वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन ने बनाए। अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल ने 10-10 रन जोड़े।
इनके अलावा बाकी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। पूरी टीम सिर्फ 11.4 ओवर में 76 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इंग्लैंड की तरफ से जोफ्रा आर्चर ने 3 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट लिए और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। जोश टंग ने गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 28 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए।इसके अलावा आदिल राशिद ने 2 विकेट लिए, जबकि विल जैक्स को 1 विकेट मिला।

