इंडिया की Women's T20I WC में तीसरी जीत: बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया; शेफाली की 18वीं फिफ्टी, राधा को 3 विकेट
Published: Updated:
1 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. वुमन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने 4 में से तीसरा मैच जीत लिया है। यह चौथा मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ गुरुवार (25 जून) को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेला गया, जिसे टीम इंडिया ने 5 विकेट से जीत लिया।
मैच में बांग्लादेश की कप्तान निगार सुल्ताना ने टॉस जीतकर बैटिंग का फैसला किया था। इसके बाद 137 रन का टारगेट सेट किया। जवाब में भारतीय टीम ने 5 विकेट गंवाकर 16.5 ओवर में 139 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया।
दोनों टीम ने अब तक 4-4 मैच खेल लिए हैं। इंडिया 3 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है। जबकि बांग्लादेश 2 मैच जीतकर चौथे नंबर पर है। भारतीय टीम को 5वां यानी आखिरी ग्रुप मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 28 जून को खेलना है। सेमीफाइनल के लिए यह मैच हर हाल में जीतना होगा।

टीम इंडिया 5 विकेट से मैच जीती
137 रन का टारगेट भारतीय टीम ने 16.5 ओवर में 5 विकेट गंवाकर चेज कर लिया। इस मैच में ओपनर शेफाली वर्मा ने 29 बॉल पर फिफ्टी लगाई। उन्होंने 34 बॉल पर 53 रन की पारी खेली। यह उनके टी20 इंटरनेशनल कॅरियर की 18वीं फिफ्टी रही। इस पारी में 1 सिक्स और 8 चौके लगाए।
उनके अलावा जेमिमा रोड्रिग्स ने 26, यास्तिका भाटिया ने 23 और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने नाबाद 13 रन बनाए। बांग्लादेश के लिए ऋतु मोनी ने 2 विकेट लिए।

चौथा विकेट, ऋचा आउट
98 के स्कोर पर भारतीय टीम ने चौथा विकेट गंवा दिया है। ऋचा घोष 12 बॉल पर 10 रन बनाकर आउट हुईं। स्पिनर राबेया खान ने ऋचा को LBW आउट किया।
तीसरा विकेट, यास्तिका आउट
भारतीय टीम को 94 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। यास्तिका भाटिया 23 रन बनाकर राबेया के हाथों कैच आउट हुईं। पेसर ऋतु मोनी ने यह विकेट लिया।
दूसरा विकेट, शेफाली आउट
76 के स्कोर पर भारतीय टीम ने दूसरा विकेट गंवा दिया है। ओपनर शेफाली वर्मा 34 बॉल पर 53 रन बनाकर आउट हुईं। यह विकेट नाहिदा अख्तर को मिला।
शेफाली की 18वीं फिफ्टी
ओपनर शेफाली वर्मा ने 29 बॉल पर फिफ्टी लगाई। इस पारी में 1 सिक्स और 8 चौके लगाए। उन्होंने यास्तिका भाटिया के साथ 45 रन की पार्टनरशिप की।
पहला विकेट, मंधाना आउट
31 के स्कोर पर भारतीय टीम ने पहला विकेट गंवा दिया है। ओपनर स्मृति मंधाना 8 रन बनाकर राबेया खान के हाथों कैच आउट हुईं। यह विकेट मारुफा अख्तर को मिला।
भारतीय बैटिंग शुरू
टीम इंडिया की बैटिंग शुरू हो गई है। शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने ओपनिंग में मोर्चा संभाला है। बांग्लादेश के लिए पहला ओवर पेसर मारुफा अख्तर ने किया।
बांग्लादेश टीम 136/8
टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए बांग्लादेश टीम की शुरुआत खराब रही थी। टीम ने 8 रन पर ही पहला विकेट गंवा दिया था। इसके बाद जुएरिया फिरदौस ने सोभना मोस्टरी के साथ 51 रन की पार्टनरशिप कर टीम को संभाला। फिरदौस ने 33, निगार सुल्ताना ने 32 और सोभना ने 22 रन बनाए।
16 ओवर में बांग्लादेश के 3 विकेट पर 106 रन थे। इसके बाद 30 रन बनाने में 5 विकेट गंवा दिए। आखिर में बांग्लादेश टीम ने 8 विकेट पर 136 रन बनाए। भारतीय टीम के लिए राधा यादव ने 3 और श्री चरणी ने 2 विकेट लिए। रेणुका सिंह और नंदिनी शर्मा को 1-1 सफलता मिली।

चौथा विकेट, निगार आउट
106 के स्कोर पर बांग्लादेश टीम ने चौथा विकेट भी गंवा दिया। इस बार राधा यादव ने कप्तान निगार सुल्ताना को पवेलियन भेजा। उन्हें 32 रन बनाकर विकेटकीपर ऋचा घोष ने स्टम्पिंग आउट किया। यह राधा का दूसरा विकेट रहा।
तीसरा विकेट, सोभना आउट
बांग्लादेश टीम ने 79 के स्कोर पर तीसरा विकेट भी गंवा दिया। इस बार राधा यादव ने सोभना मोस्टरी को पवेलियन भेजा। सोभना 22 रन बनाकर दीप्ति शर्मा के हाथों कैच आउट हुईं।
दूसरा विकेट, फिरदौस आउट
59 के स्कोर पर बांग्लादेश ने दूसरा विकेट गंवाया। ओपनर जुएरिया फिरदौस 33 रन बनाकर आउट हुईं। नंदनी शर्मा ने अपनी ही बॉल पर उनका कैच लिया। जुएरिया फिरदौस ने सोभना मोस्टरी के साथ 51 रन की पार्टनरशिप कर टीम को संभाला।
पावरप्ले में बांग्लादेश 40/1
एक विकेट के बाद बांग्लादेश टीम संभल गई। उसने पावरप्ले यानी 6 ओवर में 1 विकेट पर 40 रन बना लिए हैं। जुएरिया फिरदौस 25 और सोभना मोस्टरी 7 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
पहला विकेट, दिलारा आउट
8 रन के स्कोर पर भारतीय टीम को पहली सफलता मिली। पेसर रेणुका सिंह ने दिलारा अख्तर को पवेलियन भेजा। दिलारा 4 रन बनाकर श्री चरणी के हाथों कैच आउट हुईं।
बांग्लादेश की बैटिंग शुरू
टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए बांग्लादेश टीम की पारी शुरू हो गई है। ओपनिंग में दिलारा अख्तर और जुएरिया फिरदौस ने मोर्चा संभाला। टीम इंडिया के लिए पहला ओवर स्पिनर शेफाली वर्मा ने किया।
भारतीय प्लेइंग इलेवन:
स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर और नंदनी शर्मा।
बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन:
दिलारा अख्तर, जुएरिया फिरदौस, शर्मिन अख्तर, निगार सुल्ताना (विकेटकीपर/कप्तान), शोभना मोस्टरी, ऋतु मोनी, शोरना अख्तर, राबेया खान, नाहिदा अख्तर, शंजीदा अख्तर मेघला और मारुफा अख्तर।
बांग्लादेश ने टॉस जीतकर बैटिंग ली
बांग्लादेश की कप्तान निगार सुल्ताना ने टॉस जीतकर बैटिंग का फैसला किया है।
बांग्लादेश के खिलाफ हेड-टू-हेड
बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम की जीत के चांस ज्यादा हैं। उसके खिलाफ टीम इंडिया का रिकॉर्ड काफी अच्छा है। दोनों टीम के बीच अब तक 23 टी20 हुए, जिसमें से इंडियन वुमन्स टीम ने 20 जीते और सिर्फ 3 हारे हैं।
भारतीय टीम का सेमीफाइनल सिनेरियो…
- यदि भारतीय टीम अपने बाकी बचे दोनों मैच जीतती है और साउथ अफ्रीका अपने 2 में से एक मैच हारती है, तब इंडिया टीम आसानी से सेमीफाइनल में पहुंचेगी।
- बांग्लादेश से जीतते हैं और ऑस्ट्रेलिया से हारते हैं तब, टीम इंडिया के 6 पॉइंट्स होंगे। उस स्थिति में साउथ अफ्रीका के एक या दोनों मैच हारने की दुआ करनी होगी। यदि अफ्रीकी टीम बाकी बचे 2 में से एक मैच जीतती है, तो उसके भी 6 अंक होंगे। तब इंडिया बेहतर नेट रनरेट के साथ सेमीफाइनल में होगी।
- यदि भारतीय टीम बाकी बचे दोनों मैच जीतती है। उधर साउथ अफ्रीकी टीम भी बाकी दोनों मैच जीतती है तब, उस स्थिति में तीनों (इंडिया, सा. अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया) टीमें को बराबर 8-8 पॉइंट्स होंगे। ऐसे में नेट रनरेट के लिहाज से भारतीय टीम क्वालिफाई कर सकेगी, क्योंकि इस समय उसका नेट रनरेट अफ्रीकी टीम से काफी बेहतर है।
इंडिया की पॉसिबल प्लेइंग-11
शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), यास्तिका भाटिया/भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, क्रांति गौड़/अरुंधति रेड्डी, नंदनी शर्मा और श्री चरणी।
बांग्लादेश की पॉसिबल प्लेइंग-11
दिलारा अख्तर, जुएरिया फिरदौस, शर्मिन अख्तर, निगार सुल्ताना (कप्तान), सोभना मोस्टरी, ऋतु मोनी, शोरना अख्तर, राबेया खान, नाहिदा अख्तर, मारुफा अख्तर और संजीदा अख्तर मेघला।
दोनों टीम के बराबर 4-4 पॉइंट्स
इंडिया और बांग्लादेश ने अब तक 3 मैच खेले, जिसमें से 2 जीते हैं। दोनों ही टीमों के बराबर 4-4 पॉइंट्स हैं। सेमीफाइनल के लिए दोनों ही टीमों को यह मैच भी जीतना बेहद जरूरी है। हालांकि नेट रनरेट के मामले में इंडिया (2.511) काफी आगे है। पॉइंट्स टेबल में बांग्लादेश (-0.641) चौथे नंबर पर और भारत दूसरे नंबर पर है।
IND Vs BAN Womens मैच थोड़ी देर में
वुमन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम अपना चौथा मैच खेलने उतरी है। यह मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में हो रहा है। थोड़ी देर में टॉस होने वाला है।

