वुमन्स वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का जज्बा: 7 में से 6 टॉस हारे, फिर भी मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचे, आज ऑस्ट्रेलिया से टक्कर
Published:
2 min read

भारतीय टीम ने ग्रुप स्टेज में 7 मैच खेले, जिसमें सिर्फ एक ही बार टॉस जीता।
स्पोर्ट्स डेस्क. वुमन्स वर्ल्ड कप 2025 में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम शानदार जज्बा दिखाया। ग्रुप स्टेज में भारतीय टीम ने 7 मैच खेले, जिसमें 6 बार टॉस हारे। इसके बाद पिच और स्थिति के विपरीत जाकर खेलना पड़ा। बावजूद इसके भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए सेमीफाइनल में एंट्री की।
टीम इंडिया का सेमीफाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा। यह मैच आज (30 अक्टूबर) नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। यह सेमीफाइनल दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा।
टॉस हारकर मैच जीते और सेमीफाइनल में पहुंचे
भारतीय टीम ने ग्रुप स्टेज में 7 मैच खेले, जिसमें सिर्फ एक ही बार टॉस जीता। टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ अपने 7वें मैच में टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया था। बारिश के कारण यह मैच बेनतीजा रहा।
वैसे शुरुआती 6 मैचों में भारतीय टीम ने पांच मुकाबलों में पहले बैटिंग की। इस दौरान उसे 3 मैचों में जीत मिली, जबकि 2 में उसे हार झेलनी पड़ी। एक मैच में टॉस हारकर बाद में बैटिंग की थी। इंग्लैंड के खिलाफ यह मैच 4 रन से हारे थे। ऐसे में टीम इंडिया ने जबरदस्त जज्बा दिखाया और टॉस हारकर विपरीत परिस्थिति में मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
इस वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का परफॉर्मेंस
पहला मैच Vs श्रीलंका - 59 रन से जीते
- टॉस हारकर पहले बैटिंग की
दूसरा मैच Vs पाकिस्तान - 88 रन से जीते
- टॉस हारकर पहले बैटिंग की
तीसरा मैच Vs साउथ अफ्रीका - 3 विकेट से हारे
- टॉस हारकर पहले बैटिंग की
चौथा मैच Vs ऑस्ट्रेलिया - 3 विकेट से हारे
- टॉस हारकर पहले बैटिंग की
पांचवां मैच Vs इंग्लैंड - 4 रन से हारे
- टॉस हारकर बाद में बैटिंग की
छठा मैच Vs न्यूजीलैंड - 53 रन से जीते
- टॉस हारकर पहले बैटिंग की
सातवां मैच Vs बांग्लादेश - मैच बेनतीजा रहा
- टॉस जीतकर बाद में बैटिंग की
सेमीफाइनल के लिए दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग XI
भारतीय टीम: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रॉड्रिग्ज, ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़ और श्री चरणी।
ऑस्ट्रेलियाई टीम: एलिसा हीली (कप्तान और विकेटकीपर), फीब लिचफील्ड, एलिस पेरी, बेथ मूनी, एश्ले गार्डनर, एनाबेल सदरलैंड, ताहलिया मैक्ग्रा, सोफी मोलेनिक्स, अलाना किंग, किम गार्थ और मेगन शट।

