IND Vs AUS पांचवां टी20 कल: भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया से कोई भी 5 T20I की सीरीज नहीं हारी, ब्रिस्बेन में दूसरा टी20 खेलेगी
Published:
2 min read

भारतीय टीम ने सीरीज के चौथे टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया को 48 रनों से हराया है। (@BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 5 मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। शुरुआती 4 मैच होने के बाद टीम इंडिया 2-1 से आगे है। अब सीरीज का आखिरी यानी पांचवां मुकाबला कल (8 नवंबर) ब्रिस्बेन के गाबा में खेला जाएगा। हालांकि इस मैच का नतीजा कुछ भी हो, भारतीय टीम यह सीरीज नहीं हारेगी।
यदि टीम इंडिया जीत हासिल करती है तो 3-1 से सीरीज पर कब्जा जमा लेगी। ऑस्ट्रेलिया जीतती है तो सीरीज 2-2 से बराबरी पर खत्म होगी।
11 में से 6 सीरीज इंडिया ने जीतीं
वैसे भारतीय टीम का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में शानदार रिकॉर्ड रहा है। दोनों टीमों के बीच यह दूसरी बार 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। इससे पहले 2023-24 में 5 मैचों की सीरीज हुई थी, जिसमें भारतीय टीम ने 4-1 से जीत दर्ज की थी। यह सीरीज इंडिया में हुई थी।
ओवरऑल दोनों टीमों के बीच यह 12वीं टी20 सीरीज खेली जा रही है। इससे पहले हुई 11 सीरीज में इंंडिया ने 6 सीरीज जीती हैं। दो में ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली थी। जबकि तीन सीरीज ड्रॉ रही थीं।
ब्रिस्बेन में कोई टी20 मैच नहीं जीती इंडिया
गाबा में भारतीय टीम ने अब तक कोई टी20 मुकाबला नहीं जीता है। अब तक इस मैदान पर इंडिया ने एक ही टी20 मैच खेला, जिसमें उसे ऑस्ट्रेलिया ने 4 रन से हराया था। यह मैच 21 नवंबर 2018 को हुआ था। अब इस मैदान पर भारतीय टीम दूसरा टी20 मैच खेलेगी।
36 में से 22 टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराया
ओवरऑल टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक कुल 36 टी20 मैच खेले गए। इसमें इंडिया ने 22 जीते और 12 में हार मिली। 2 मैच बेनतीजा रहे। जनवरी 2021 से अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 13 टी20 मैच हुए। भारत ने 9 जीते और सिर्फ 3 ही हारे हैं।
इंडिया Vs ऑस्ट्रेलिया हेड-टू-हेड
कुल टी20 मैच: 36
इंडिया ने जीते: 22
ऑस्ट्रेलिया ने जीते: 12
बेनतीजा: 2
भारत की पॉसिबल प्लेइंग-11:
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह।
ऑस्ट्रेलिया की पॉसिबल प्लेइंग-11:
मिचेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, जोश फिलिप, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, जेवियर बार्टलेट और एडम जाम्पा।

