IND vs AUS 5वा T20i: गाबा में कभी नहीं जीती टीम इंडिया, जानें पूरी डिटेल्स, 2-1 से भारत आगे
Published:
3 min read

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही T20 सीरीज अब अपने आखिरी मुकाबले तक पहुंच गई है। भारत इस समय 2-1 से आगे है ,जबकि कंगारु आखिरी मैच जीतकर बराबरी हासिल करना चाहेगा।
स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही T20 सीरीज अब अपने आखिरी मुकाबले तक पहुंच गई है। भारत सीरीज में 2-1 से आगे है , जबकि कंगारु आखिरी मैच जीतकर बराबरी हासिल करना चाहेगा। यह मैच शनिवार 8 नवंबर 2025 को भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 1:45 बजे शुरू होगा।
ऑस्ट्रेलिया में इंडिया कभी नहीं हारी सीरीज
सीरीज की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया ने मजबूती दिखाई थी, लेकिन भारत के स्पिनर्स वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर ने परफॉर्मेंस करते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो मैचों में पूरी तरह से अपना कब्जा जमा लिया है। टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया में कभी कोई T20 सीरीज नहीं हारी है।
ऑस्ट्रेलिया सीरीज बराबर करना चाहेगा
दूसरी और ऑस्ट्रेलिया के पास सीरीज जीतने का मौका अब नहीं है, लेकिन वह आखिरी मैच जीतकर 2-2 का स्कोर बनाना चाहेगा, ताकि हार का अंतर कम किया जा सके। टीम में कई प्लेयर इस समय आराम पर हैं क्योंकि उनका ध्यान आने वाली एशेज सीरीज पर है।
पिच रिपोर्ट और वेदर एक साथ
गाबा की पिच पर पेसर को मदद मिलती है। गेद अच्छी उछाल के साथ आती है, जिससे बैटिंग को भी रन बनाने के मौके मिलते हैं। हालांकि, ACCU वेदर के मुताबिक मौसम में बारिश की संभावना है, जिससे मुकाबले में खलल डाल सकता है।
मैच यह देखे
कहां देखें IND vs AUS 4th T20 का लाइव टेलीकास्ट भारत में इस मुकाबले का सीधा टेलीकास्ट स्टारस्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। Disney+ Hotstar ऐप या राज एक्सप्रेस पर लाइव स्ट्रीमिंग का लुप्त ले सकते हैं।
11 में से 6 सीरीज इंडिया ने जीतीं
वैसे भारतीय टीम का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में शानदार रिकॉर्ड रहा है। दोनों टीमों के बीच यह दूसरी बार 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। इससे पहले 2023-24 में 5 मैचों की सीरीज हुई थी, जिसमें भारतीय टीम ने 4-1 से जीत दर्ज की थी। यह सीरीज इंडिया में हुई थी।
ओवरऑल दोनों टीमों के बीच यह 12वीं टी20 सीरीज खेली जा रही है। इससे पहले हुई 11 सीरीज में इंंडिया ने 6 सीरीज जीती हैं। दो में ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली थी। जबकि तीन सीरीज ड्रॉ रही थीं।
ब्रिस्बेन में कोई टी20 मैच नहीं जीती इंडिया
गाबा में भारतीय टीम ने अब तक कोई टी20 नहीं जीता है। अब तक इस मैदान पर इंडिया ने एक ही टी20 खेला, जिसमें उसे ऑस्ट्रेलिया ने 4 रन से हराया था। यह मैच 21 नवंबर 2018 को हुआ था। अब इस मैदान पर भारतीय टीम दूसरा टी20 मैच खेलेगी।
36 में से 22 टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराया
ओवरऑल टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक कुल 36 टी20 मैच खेले गए। इसमें इंडिया ने 22 जीते और 12 में हार मिली। 2 मैच बेनतीजा रहे। जनवरी 2021 से अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 13 टी20 हुए। भारत ने 9 जीते और सिर्फ 3 ही हारे हैं।
इंडिया Vs ऑस्ट्रेलिया हेड-टू-हेड
कुल टी20 : 36
इंडिया ने जीते: 22
ऑस्ट्रेलिया ने जीते: 12
बेनतीजा: 2
भारत की पॉसिबल प्लेइंग-11:
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह।
ऑस्ट्रेलिया की पॉसिबल प्लेइंग-11:
मिचेल मार्श (कप्तान),मैथ्यू शॉर्ट,जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, जोश फिलिप, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, जेवियर बार्टलेट और एडम जाम्पा।

