IND vs AUS T20 सीरीज: कब और कहां खेला जाएगा चौथा मुकाबला, जानें पूरी डिटेल्स,सीरीज 1-1 से बराबर
Published:
2 min read

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 टी20I सीरीज का चौथा मुकाबला कल से।सीरीज 1-1 से बराबर है।
स्पोर्ट्स डेस्क.भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टी20I सीरीज रोमांचक मोड़ पर है। दोनों टीमों ने अब तक सीरीज में एक-एक मैच जीता है। ऐसे में चौथा टी20 मुकाबला सीरीज में बढ़त हासिल करने के लिहाज से बेहद अहम साबित होने वाला है। यह मैच गुरुवार 6 नवंबर 2025 को भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 1:45 बजे शुरू होगा। 30 मिनट पहले टॉस होगा।
कहां खेला जाएगा मैच
यह मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के शहर गोल्ड कोस्ट (Gold Coast) में बिल पिपेन ओवल (Bill Pippen Oval) पर खेला जाएगा। यह मैदान तेज हवा और सीम मूवमेंट के लिए जाना जाता है। गेंदबाज को शुरुआती ओवरों में मदद पहुंचाता है। इस मैदान पर पहली बार कोई इंटरनेशनल मैच खेला जाने वाला हैं।
पिच रिपोर्ट
पिच की बात करें तो शुरुआत में बैटिंग करने में थोड़ी दिक्कत होगी क्योंकि गेंद मूव कर सकती है। लेकिन जैसे मैच आगे बढ़ेगा और पिच पुरानी होगी, वैसे-वैसे बैटिंग करना आसान हो जाएगा। आखिरी के ओवरों में रन बना सकते हैं। यह मैच हाई-स्कोरिंग भी हो सकता है।
कहां देखें IND vs AUS 4th T20 का लाइव टेलीकास्ट
भारत में इस मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। Disney+ Hotstar ऐप या राज एक्सप्रेस पर लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकते हैं।
35 में से 21 टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराया
ओवरऑल टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक कुल 32 टी20 मैच खेले गए। इसमें इंडिया ने 21 जीते और 12 में हार मिली। 2 मैच बेनतीजा रहे। जनवरी 2021 से अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 12 टी20 मैच हुए। भारत ने 8 जीते और सिर्फ 3 ही हारे हैं।
इंडिया Vs ऑस्ट्रेलिया हेड-टू-हेड
कुल टी20 मैच: 35
इंडिया ने जीते: 21
ऑस्ट्रेलिया ने जीते: 12
बेनतीजा: 2
पॉसिबल प्लेइंग-11 भारत
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, शिवम दुबे/हर्षित राणा, कुलदीप यादव/वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह।
ऑस्ट्रेलिया
मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, जोश फिलिप, मिचेल ओवेन, मार्कस स्टोइनिस, सीन एबॉट, नाथन एलिस, मैथ्यू कुहनेमैन और जोश हेजलवुड।

