IND Vs AUS तीसरा वनडे कल: भारतीय टीम 9 साल से सिडनी में नहीं जीती; जानिए कैसा होगा मौसम और पिच रिपोर्ट
Published: Updated:
3 min read

ऑस्ट्रेलिया ने शुरुआती दोनों वनडे मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा जमा लिया है। अब आखिरी मुकाबला शनिवार को होगा।
स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसी के घर में 3 मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है। शुभमन गिल की कप्तानी में टीम ने शुरुआती दोनों मैच हारकर सीरीज गंवा दी है। अब तीसरा यानी आखिरी मुकाबला कल (25 अक्टूबर) सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) में खेला जाएगा। मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजे से खेला जाएगा।
सिडनी में यह मैच जीतना भारतीय टीम के लिए आसान नहीं होगा, क्योंकि इस ग्राउंड पर टीम को 9 साल से वनडे मैचों में जीत नहीं मिल सकी है। भारतीय टीम ने सिडनी में आखिरी वनडे मैच 23 जनवरी 2016 को जीता था। तब ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया था।
रोहित के पास एक और रिकॉर्ड बनाने का मौका
इस मैदान पर अब तक 6 भारतीय बल्लेबाजों ने शतक लगाए हैं। सभी ने 1-1 सेंचुरी लगाई। यह प्लेयर गौतम गंभीर, वीवीएस लक्ष्मण, मनीष पांडे, रोहित शर्मा, सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह हैं। यदि रोहित शतक लगाते हैं तो इन 5 प्लेयर्स को पीछे छोड़कर रिकॉर्ड कायम कर देंगे।
ऑस्ट्रेलिया में भारत का वनडे रिकॉर्ड
कुल वनडे मैच - 101
जीते - 40
हारे - 55
बेनतीजा - 4
टाई - 2
सिडनी ग्राउंड की पिच रिपोर्ट
SCG की पिच बैटिंग फ्रेंडली मानी जाती है। यहां पहले बैटिंग करने वाली टीम को फायदा मिलता है। पहले बैटिंग कर बड़ा टारगेट सेट करना यहां थोड़ा आसान होता है। दूसरी पारी में पिच काफी धीमी हो जाती है और बड़ा टारगेट चेज करना मुश्किल हो जाता है।
सिडनी में अब तक कुल 168 वनडे मैच हुए, जिसमें पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 94 मुकाबले जीते हैं। बाद में बैटिंग करने वाली टीम सिर्फ 64 वनडे मैच ही जीत सकी है। पहले बैटिंग करते हुए एवरेज स्कोर 224 रहा, जबकि बाद में बैटिंग करते हुए एवरेज स्कोर 189 का रहा।
बारिश की आशंका 25 प्रतिशत
Accuweather के मुताबिक, शनिवार को सिडनी में बारिश की आशंका 25 प्रतिशत तक है। न्यूनतम तापमान 17 और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आसमान में बादल पूरी तरह छाए रहेंगे। हवाओं की रफ्तार 46 km/h हो सकती है।
भारत Vs ऑस्ट्रेलिया वनडे में हेड टू हेड
कुल वनडे मैच - 154
भारत जीता - 58
ऑस्ट्रेलिया जीता - 86
बेनतीजा - 10
सीरीज के लिए दोनों स्क्वॉड
भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर) और यशस्वी जयसवाल।
ऑस्ट्रेलियाई टीम: मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, जैक एडवर्ड्स, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुह्नमैन, मिचेल ओवेन, जोश फिलिप, मैथ्यू रेनशॉ, मैथ्यू शॉर्ट, मिचेल स्टार्क और एडम जाम्पा।

