IND Vs AUS दूसरा टी20 आज: भारतीय टीम 18 साल से मेलबर्न में टी20 मैच नहीं हारी, यहां पाकिस्तान को भी हरा चुके
Published:
3 min read

इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह 12वीं बाइलेटरल टी20 सीरीज खेली जा रही है। इससे पहले 11 में से भारतीय टीम ने 6 सीरीज जीती हैं।
स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। इसका दूसरा मुकाबला आज (31 अक्टूबर) मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में खेला जाएगा। मैच दोपहर 1.45 बजे से शुरू होगा। इस मैदान पर भारतीय टीम का रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है।
टीम इंडिया इस मैदान में 18 साल से कोई टी20 मुकाबला हारी नहीं है। इस मैदान भारतीय टीम ने अब तक कुल 6 टी20 मैच खेले, जिसमें से 4 जीते और 1 हारा है। एक मुकाबला बेनतीजा रहा था।
इस मैदान पर पाकिस्तान को भी हराया
MCG में भारतीय टीम ने पहला टी20 मैच 1 फरवरी 2008 को खेला था। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 9 विकेट से हार मिली थी। यह पहली और आखिरी हार थी। इसके बाद टीम इंडिया ने इस मैदान पर कोई टी20 मैच नहीं हारा।
इन 18 सालों में टीम इंडिया ने यहां कुल 5 मैच खेले। इस दौरान 2 मैचों में ऑस्ट्रेलिया को हराया। इसके बाद पाकिस्तान और जिम्बाब्वे को भी 1-1 मैच में शिकस्त दी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक मैच बेनतीजा रहा था।
भारतीय टीम ने 11 में से 6 सीरीज जीतीं
इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह 12वीं बाइलेटरल टी20 सीरीज खेली जा रही है। इससे पहले 11 में से भारतीय टीम ने 6 सीरीज जीती हैं। सिर्फ 2 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को जीत नसीब हुई। दोनों टीमों के बीच 3 टी20 सीरीज ड्रॉ रहीं।
इंडिया Vs ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज में हेड-टू-हेड
कुल टी20 सीरीज: 11
इंडिया ने जीते: 6
ऑस्ट्रेलिया ने जीते: 2
ड्रॉ: 3
ऑस्ट्रेलिया में भारतीय टी20 रिकॉर्ड
कुल टी20 मैच: 19
जीते: 11
हारे: 6
बेनतीजा: 2
33 में से 20 मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराया
ओवरऑल टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक कुल 33 टी20 मैच खेले गए। इसमें इंडिया ने 20 जीते और 11 में उसे हार मिली है। दो मैच बेनतीजा रहे। पिछले 5 साल में यानी जनवरी 2021 से अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 10 टी20 मैच हुए, जिसमें से भारतीय टीम ने 7 जीते और सिर्फ 2 ही हारे हैं। एक मैच बेनतीजा रहा।
इंडिया Vs ऑस्ट्रेलिया हेड-टू-हेड
कुल टी20 मैच: 33
इंडिया ने जीते: 20
ऑस्ट्रेलिया ने जीते: 11
बेनतीजा: 2
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
भारतीय टीम: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उपकप्तान), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह।
ऑस्ट्रेलियाई टीम: ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श (कप्तान), जोश इंगलिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, मार्कस स्टोइनिस, जॉश फिलिप, मिचेल ओवेन, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, मैथ्यू कुहनेमन और जोश हेजलवुड।

