गिल और रोहित-कोहली में पहले जैसी बॉन्डिंग: नए कप्तान ने दोनों सीनियर को वेलकम किया, ऑस्ट्रेलिया से पहला मैच 19 अक्टूबर को
Published:
2 min read

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैच खेले जाएंगे। पहला मैच 19 अक्टूबर को पर्थ में खेला जाएगा। (फोटो क्रेडिट;सोशल मिडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क. टीम इंडिया के नए वनडे कप्तान शुभमन गिल ने सीनियर खिलाड़ियों रोहित शर्मा और विराट कोहली स्वागत किया। बुधवार को ऑस्ट्रेलिया रवानगी से पहले प्लेयर्स होटल पहुंचे। यहां गिल ने पहले रोहित और बाद में कोहली का स्वागत किया। इनके बीच काफी बातचीत भी हुई। दौरा रविवार से शुरू हो रहा है। इसमें भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैच खेले जाएंगे। पहला मैच 19 अक्टूबर को पर्थ में खेला जाएगा।
गले लगाकर रोहित-कोहली का स्वागत
गिल ने अपने पूर्व कप्तान रोहित शर्मा से होटल में मुलाकात की। दोनों प्लेयर गले मिले। इस मौके पर दोनों की बॉन्डिंग साफ नजर आई। इसके बाद गिल टीम बस में पहुंचे। उन्होंने कोहली से हाथ मिलाया और फिर गले लगकर उन्हें थैंक्स कहा।
रोहित और कोहली हमेशा से आदर्श
गिल के लिए यह एक खास मौका है, क्योंकि वो पहली बार ODI में कप्तानी करेंगे। अपने सीनियर खिलाड़ियों से भी सीखने को तैयार हैं। उन्होंने पहले भी कई बार कहा है कि रोहित और कोहली उनके लिए आदर्श हैं।रोहित और विराट करीब 7 महीने बाद टीम इंडिया में वापसी कर रहे हैं। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 3 ODI और 5 T20I खेलेगी। सीरीज का आगाज वनडे सीरीज से होगा। पहला मुकाबला 19 अक्टूबर को खेला जाएगा। यह मैच पर्थ स्टेडियम में होगा। भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजे से शुरू होंगे। टॉस इससे आधा घंटे पहले यानी 8.30 बजे होगा।

ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए भारतीय वनडे स्क्वॉड
शुभमन गिल(कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा,मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर) और यशस्वी जायसवाल।
ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए हमारा टी20 स्क्वॉड
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उपकप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंंकू सिंह और वॉशिंगटन सुंदर।
ऑस्ट्रेलिया दौरे का फुल शेड्यूल
वनडे सीरीज
19 अक्टूबर: पहला वनडे, पर्थ
23 अक्टूबर: दूसरा वनडे, एडिलेड
25 अक्टूबर: तीसरा वनडे, सिडनी
टी20 सीरीज
पहला टी20: 29 अक्टूबर, कैनबरा
दूसरा मैच: 31 अक्टूबर, मेलबर्न
तीसरा मैच: 2 नवंबर, होबार्ट
चौथा मैच: 6 नवंबर, गोल्ड कोस्ट
पांचवां मैच: 8 नवंबर, ब्रिस्बेन

