IND Vs AUS पहला T20I आज: कैनबरा में हो सकती है बारिश, देखिए पिच रिपोर्ट और पोसिबल प्लेइंग-11; कम्प्लीट मैच प्रीव्यू
Published:
3 min read

टीम इंडिया ने कैनबरा के मनुका ओवल में अब तक कोई टी20 मैच नहीं हारा है। यहां उसने अब तक एक ही टी20 मैच खेला।
स्पोर्ट्स डेस्क. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 5 मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। पहला मुकाबला आज (29 अक्टूबर) कैनबरा के मनुका ओवल में खेला जाएगा। हालांकि फैन्स के लिए एक निराश करने वाली खबर यह भी है कि मैच के दौरान बारिश की आशंका जताई जा रही है।
पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल
कैनबरा में बुधवार (29 अक्टूबर) को मौसम ठंडा रहेगा। Accuweather के मुताबिक, अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बारिश की आशंका 25 प्रतिशत तक है। हालांकि मैच होने की पूरी उम्मीद है।
पिच की बात करें तो मनुका ओवल स्टेडियम लो स्कोरिंग मैच के लिए जाना जाता है। यहां स्पिनर्स को अच्छी खासी मदद मिलती रही है। इस स्टेडियम की बाउंड्री भी काफी बड़ी होती है। ऐसे में रन बनाना और बड़े शॉट्स खेलना मुश्किल हो जाता है।
कैनबरा में कोई टी20 नहीं हारी भारतीय टीम
टीम इंडिया इस मैदान पर कोई टी20 मैच नहीं हारी है। यहां उसने अब तक एक ही टी20 मैच खेला। 4 दिसंबर 2020 को हुए इस मैच में ऑस्ट्रेलिया को 11 रन से हराया था।
भारतीय टीम ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर 3 साल बाद कोई टी20 मैच खेलने उतरेगी। आखिरी मुकाबला 10 नवंबर 2022 को खेला था, जिसमें 10 विकेट से हार मिली थी।
32 में से 20 टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराया
ओवरऑल टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक कुल 32 टी20 मैच खेले गए। इसमें इंडिया ने 20 जीते और 11 में उसे हार मिली है। एक मैच बेनतीजा रहा। पिछले 5 साल में यानी जनवरी 2021 से अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 9 टी20 मैच हुए, जिसमें से भारतीय टीम ने 7 जीते और सिर्फ 2 ही हारे हैं।
इंडिया Vs ऑस्ट्रेलिया हेड-टू-हेड
कुल टी20 मैच: 32
इंडिया ने जीते: 20
ऑस्ट्रेलिया ने जीते: 11
बेनतीजा: 1
ऑस्ट्रेलिया में भारतीय टी20 रिकॉर्ड
कुल टी20 मैच: 18
जीते: 11
हारे: 6
बेनतीजा: 1
भारतीय टीम ने 11 में से 6 सीरीज जीतीं
इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह 12वीं बाइलेटरल टी20 सीरीज खेली जा रही है। इससे पहले 11 में से भारतीय टीम ने 6 सीरीज जीती हैं। सिर्फ 2 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को जीत नसीब हुई। दोनों टीमों के बीच 3 टी20 सीरीज ड्रॉ रहीं।
इंडिया Vs ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज में हेड-टू-हेड
कुल टी20 सीरीज: 11
इंडिया ने जीते: 6
ऑस्ट्रेलिया ने जीते: 2
ड्रॉ: 3
बुमराह-अर्शदीप प्लेइंग-11 में हो सकते हैं
एशिया कप फाइनल से हटकर इस मैच के लिए प्लेइंग-11 में तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की वापसी हो सकती है। हर्षित राणा को लेकर थोड़ा डाउट है। राणा से पहले शिवम दुबे को तरजीह दी जा सकती है। तेज गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह टीम को लीड करते दिखेंगे।
इंडिया-ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग-11
भारतीय टीम: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, शिवम दुबे/हर्षित राणा, कुलदीप यादव/वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह।
ऑस्ट्रेलियाई टीम: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, जोश फिलिप, मिचेल ओवेन, मार्कस स्टोइनिस, सीन एबॉट, नाथन एलिस, मैथ्यू कुहनेमैन और जोश हेजलवुड।
भारतीय टी20 स्क्वॉड:
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उपकप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह और वॉशिंगटन सुंदर।
शुरुआती दो मैच के लिए ऑस्ट्रेलियाई स्क्वॉड:
मिचेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट, जेवियर बार्टलेट, टिम डेविड, बेन ड्वार्शुइस, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), मैथ्यू कुहनेमन, मिचेल ओवेन, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस और एडम जाम्पा।

