IND Vs AFG: पहले दिन भारत 3 विकेट पर 368 रन; गिल सेंचुरी और पंत फिफ्टी पर नॉटआउट, राहुल की भी सेंचुरी
Published: Updated:
1 min read

अफगानिस्तान के खिलाफ इस टेस्ट के पहले दिन भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल 143 बॉल पर 103 रन बनाकर नाबाद रहे। (@BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय टीम और अफगानिस्तान के बीच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टेस्ट खेला जा रहा है। मैच में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया। पहले दिन का खेल खत्म हो गया है। भारतीय टीम ने 3 विकेट गंवाकर 368 रन बना लिए हैं।
इंडिया और अफगानिस्तान के बीच यह ओवरऑल दूसरा ही टेस्ट है। दोनों टीम के बीच पहला टेस्ट जून 2018 को खेला गया था। यह मैच भारतीय टीम ने पारी और 262 रन से जीता था। इस मैच में 107 रन की पारी खेलने वाले ओपनर शिखर धवन प्लेयर ऑफ द मैच बने थे।
भारत में टेस्ट के पहले दिन सबसे ज्यादा रन
417/2 - इंडिया ने vs श्रीलंका, कानपुर, 2009
385/6 - इंडिया ने vs श्रीलंका, अहमदाबाद, 2009
371/4 - इंडिया ने vs श्रीलंका, दिल्ली, 2017
368/3 - इंडिया ने vs अफगानिस्तान, मुल्लांपुर, 2026*
366/8 - श्रीलंका ने vs इंडिया, ब्रेबोर्न, 2009
पहले दिन इंडिया 368/3
पहले दिन खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने 3 विकेट गंवाकर 368 रन बना लिए हैं। कप्तान शुभमन गिल 143 बॉल पर 103 और ऋषभ पंत 70 बॉल पर 50 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 121 रन की नाबाद पार्टनरशिप हुई। दूसरे दिन का खेल इसी स्कोर से आगे शुरू होगा और यही दोनों प्लेयर शुरुआत करेंगे।
गिल की टेस्ट में 11वीं सेंचुरी
शुभमन गिल ने 138 बॉल पर सेंचुरी पूरी की। इस दौरान उन्होंने 1 सिक्स और 11 चौके लगाए। गिल की टेस्ट क्रिकेट में यह 11वीं सेंचुरी है। उन्होंने ऋषभ पंत के साथ शतकीय साझेदारी भी पूरी की।
टीम इंडिया 311/3 (70)
भारतीय टीम ने 3 विकेट पर 300 का स्कोर पार कर लिया है। कप्तान शुभमन गिल 69 रन बनाकर क्रीज पर हैं। उन्होंने ऋषभ पंत (27 रन) के साथ फिफ्टी की पार्टनरशिप की, जो अब भी जारी है।
गिल के हजार टेस्ट रन पूरे
बतौर कप्तान शुभमन गिल के टेस्ट में एक हजार रन भी पूरे हुए। वे ऐसा करने वाले 11वें भारतीय बने हैं। साथ ही 15 पारी में हजार टेस्ट रन बनाने वाले दूसरे भारतीय कप्तान रहे। उनसे आगे सुनील गावस्कर (14 पारी) हैं। साथ ही गिल सबसे कम 351 दिन में हजार टेस्ट रन बनाने वाले भारतीय कप्तान बने हैं।
गिल की फिफ्टी
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने 68 बॉल पर फिफ्टी पूरी की। अपनी इस पारी में गिल ने 1 सिक्स और 7 चौके लगाए।
तीसरा विकेट, राहुल आउट
सेंचुरी पूरी करते ही अगली बॉल पर केएल राहुल आउट हुए। रहमान शरीफी की बॉल पर राहुल कैच आउट हुए। उनका कैच रहमानुल्लाह गुरबाज ने लिया। राहुल ने 165 बॉल पर 100 रन बनाए। इंडिया ने यह तीसरा विकेट 247 के स्कोर पर गंवाया।
राहुल की टेस्ट में 12वीं सेंचुरी
केएल राहुल ने 164 बॉल पर अपनी सेंचुरी पूरी की। इस दौरान 11 चौके लगाए। राहुल की टेस्ट में यह 12वीं सेंचुरी है।
टी-ब्रेक तक इंडिया 209/2
टी-ब्रेक तक भारतीय टीम का स्कोर 2 विकेट पर 209 रन है। केएल राहुल 81 और कप्तान शुभमन गिल 20 रन बनाकर नाबाद हैं।
दूसरा विकेट, सुदर्शन आउट
भारतीय टीम का दूसरा विकेट 180 के स्कोर पर गिरा। साई सुदर्शन 104 बॉल पर 81 रन की पारी खेली। सलीम साफी की बॉल पर अफसर जजई ने उनका कैच लिया।
टीम इंडिया का स्कोर 150 पार
दूसरे सेशन का खेल जारी है। राहुल और साई सुदर्शन के बीच शतकीय साझेदारी हो गई है। दोनों बैटर्स अपनी-अपनी फिफ्टी लगाकर खेल रहे हैं।
राहुल ने फिफ्टी जड़ दी है। साई सुदर्शन भी अर्धशतक के करीब हैं।
दूसरे सेशन का खेल जारी है। टीम इंडिया ने एक विकेट के नुकसान पर 100 से ज्यादा रन बना लिए हैं।
लंच तक भारत का स्कोर 96-1
राहुल और साई सुदर्शन के बीच 50 रनों की साझेदारी हो गई है।
20 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 79-1
15 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 46-1
पहला का विकेट गिरा
यशस्वी जायसवाल 24 रन बनाकर आउट हो गए। फिलहाल, राहुल और साई सुदर्शन क्रीज पर हैं।
भारत की सधी शुरुआत
7 ओवरों के बाद भारत का स्कोर 20 बिना किसी नुकसान।
राहुल-यशस्वी ओपनिंग कर रहे
यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल भारत की तरफ से ओपनिंग करने पहुंचे।
दोनों टीम पर एक नजर
अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): सिदीकुल्लाह अतल, रहमानुल्लाह गुरबाज, अब्दुल मलिक, रहमत शाह, हश्मतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अफसर जजई (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह ओमरजई, शराफुद्दीन अशरफ, नंगेयालिया खरोटे, जियाउर रहमान शरीफी, मोहम्मद सलीम सफी।
भारत (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
भारत की पहले बैटिंग
भारत के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है।
पहले टेस्ट की टीम से 2 भारतीयों को मौका
अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट की भारतीय स्क्वॉड से सिर्फ 2 ही प्लेयर को इस बार भी मौका मिला है। यह दोनों विकेटकीपर बैटर केएल राहुल और स्पिनर कुलदीप यादव हैं। पिछले टेस्ट की प्लेइंग-11 में कुलदीप को जगह नहीं मिली थी। जबकि केएल राहुल ने 54 रन बनाए थे।
IND Vs AFG हेड-टू-हेड
इंडिया और अफगानिस्तान के बीच यह दूसरा ही टेस्ट है। दोनों टीम के बीच पहला टेस्ट जून 2018 को खेला गया था। यह मैच भारतीय टीम ने पारी और 262 रन से जीता था। इस मैच में 107 रन की पारी खेलने वाले ओपनर शिखर धवन प्लेयर ऑफ द मैच बने थे।
मैच की पहली पारी में भारतीय टीम ने 474 रन बनाए थे। इसे बाद अफगानिस्तानी टीम पहली पारी में 109 और दूसरी पारी में 103 रन ही बना सकी थी। अफगानिस्तान को फॉलोऑन खेलना पड़ा था।
दोनों पॉसिबल प्लेइंग-11
भारतीय टीम: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।
अफगानिस्तान टीम: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), इकराम अलीखिल, अजमतुल्लाह उमरजई, शराफुद्दीन अशरफ, नांग्याल खारोती, कैस अहमद, बिलाल सामी और सलीम सफी।
पिच रिपोर्ट
मुल्लांपुर की यह पिच बैटिंग और बॉलिंग के बीच बैलेंस बनाकर रखती है। काली मिट्टी से बनी इस पिच पर अच्छा बाउंस मिलता है। बॉल जल्दी कैरी करती है। नई बॉल से पेसर्स को यह पिच मददगार होती है। जैसे-जैसे गेम आगे बढ़ता है यह पिच बैटिंग के लिए अच्छी होती जाती है। तीसरे दिन से यहां स्पिनर्स को मदद मिलना शुरू हो सकती है।
मौसम का हाल
मुल्लांपुर में शनिवार को बारिश की आशंका है। Accuweather के मुताबिक, इस दिन बारिश की आशंका 56% तक है। हालांकि उसके बाद अगले 4 दिन बारिश की आशंका 0% ही रह जाएगी। यानी मैच पूरा होने की पूरी उम्मीद है। शनिवार को तापमान अधिकतम 40 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
भारतीय टेस्ट स्क्वॉड
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बराड़, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर) और हर्ष दुबे।

IND Vs AFG टेस्ट थोड़ी देर में
भारतीय टीम और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट खेला जा रहा है। यह मैच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हो रहा है। थोड़ी देर में टॉस होगा। पहले दिन इस मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है। शनिवार को न्यू चंडीगढ़ में बारिश की आशंका 56% है।
इंडिया और अफगानिस्तान के बीच यह दूसरा ही टेस्ट है। दोनों टीम के बीच पहला टेस्ट जून 2018 को खेला गया था। यह मैच भारतीय टीम ने पारी और 262 रन से जीता था। इस मैच में 107 रन की पारी खेलने वाले ओपनर शिखर धवन प्लेयर ऑफ द मैच बने थे।

