अफगानिस्तान से पहली सीरीज जीतने उतरेगी इंडिया: कुलदीप के मौका मिल सकता है; यहां पॉसिबल-11, पिच-वेदर रिपोर्ट, कम्पलीट मैच प्रीव्यू
Published:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय टीम और अफगानिस्तान के बीच तीन ODI की सीरीज का दूसरा मैच आज (17 जून) ही खेला जाएगा। यह मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगा। यह मैच जीतते ही भारतीय टीम सीरीज पर 2-0 से कब्जा जमा लेगी। टीम इंडिया ने सीरीज का पहला वनडे 7 विकेट से जीता था।
इस मैच के लिए भारतीय प्लेइंग-11 में एक बदलाव हो सकता है। पेसर प्रसिद्ध कृष्णा की जगह स्पिनर कुलदीप यादव को मौका मिल सकता है। इसका कारण यहां की पिच है, जो स्पिनर फ्रेंडली मानी जाती है।
पिच रिपोर्ट
इकाना स्टेडियम में आखिरी ODI मैच 2023 वर्ल्ड कप में खेला गया था। इस टूर्नामेंट में तब 5 मैच हुए थे। तब यहां टॉस का ज्यादा असर देखने को नहीं मिला था। आज का मैच मिक्स्ड-सॉइल पिच पर खेला जाएगा। वैसे इकाना की पिच स्लो मानी जाती है। बैटर्स को यहां मदद मिलेगी। मिडिल ओवर्स में बॉल टर्न भी होगी, जो स्पिनर्स के लिए फायदेमंद है।
बारिश की आशंका 1%
Accuweather के मुताबिक, लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बारिश की आशंका सिर्फ 1% तक है। हवाएं 28 km/h की रफ्तार से चलेंगी।
दोनों टीम के बीच पहली ODI सीरीज
भारतीय टीम और अफगानिस्तान के बीच अब तक सिर्फ 5 ही वनडे मैच खेले गए हैं। इसमें से 4 इंडिया ने जीते और एक मैच टाई रहा था। यानी अफगानिस्तान अब तक भारतीय टीम को वनडे में हरा नहीं सकी है।
इन दोनों टीमों के बीच ODI में अब तक कोई बाइलेटरल सीरीज नहीं खेली गई। यह पहली ही सीरीज हो रही है। इसका एक मैच हो चुका है। सीरीज से पहले के चारों ODI वर्ल्ड कप और एशिया कप में ही खेले गए हैं।
इंडिया Vs अफगानिस्तान हेड-टू-हेड
वनडे: 5
भारत जीता: 4
अफगानिस्तान जीता: 0
टाई: 1
दोनों पॉसिबल प्लेइंग-11
भारतीय टीम: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, गुरनूर बरार, कुलदीप यादव/प्रसिद्ध कृष्णा और अर्शदीप सिंह।
अफगानिस्तान टीम: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सैदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, एएम गजनफर, मोहम्मद सलीम और जियाउर रहमान।

