1-2 खराब सीरीज से टीम इंडिया को जज न करें: अभिषेक बोले- हर टीम को डॉमिनेट करना टारगेट; पहले T20I में अफगानिस्तान पर 7 विकेट से जीत
Published: Updated:
3 min read

अभिषेक शर्मा ने 32 बॉल में 82 रन की इनिंग खेली। वह प्लेयर ऑफ द मैच रहे। (फोटो सोर्स- @BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. अफगानिस्तान के खिलाफ पहले T20I में टीम इंडिया ने जीत के साथ सीरीज का आगाज किया। भारतीय टीम ने 157 रन का टारगेट सिर्फ 13.4 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस जीत के हीरो अभिषेक शर्मा रहे, जिन्होंने 32 बॉल में 82 रन की इनिंग खेली।
मैच के बाद प्लेयर ऑफ द मैच अभिषेक शर्मा ने कहा कि 1-2 खराब सीरीज से टीम इंडिया की बैटिंग को जज नहीं किया जा सकता। टीम का क्लीयर अप्रोच है कि वह विपक्षी टीम पर डॉमिनेट करे।
ये भी पढ़े: Women's Asia Cup 2026: भारत ने PCB चीफ से फिर नहीं ली ट्रॉफी; कोच बोले- यह BCCI का फैसला
‘हम सभी टीमों को डॉमिनेट करना चाहते हैं’
अभिषेक ने कहा- करीब 2 साल पहले टीम ने तय किया था कि स्पेशल स्टाइल में खेलना है। सभी टीमों पर डॉमिनेट करना है। यह अप्रोच करीब 1 साल तक काम भी किया।
उन्होंने आगे कहा- 1-2 खराब सीरीज हमारी बैटिंग को डिफाइन नहीं कर सकतीं। ओपनर्स के तौर पर हमारा काम टीम को अच्छी शुरुआत देना है।
भारतीय टीम ने हाल में आयरलैंड के खिलाफ T20I सीरीज 0-2 से गंवाई थी। इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ T20I और ODI सीरीज में भी टीम की परफॉर्मेंस उम्मीद के मुताबिक नहीं रही थी।

अभिषेक ने 32 बॉल में 82 रन बनाए
अफगानिस्तान के खिलाफ अभिषेक ने शुरुआत से ही अटैकिंग क्रिकेट खेली। उन्होंने 32 बॉल में 82 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 7 छक्के शामिल रहे।
अभिषेक ने ईशान किशन के साथ 121 रन की पार्टनरशिप की। ईशान ने भी 33 बॉल में 42 रन बनाए। दोनों की इस पार्टनरशिप ने भारतीय टीम के लिए 157 रन का टारगेट आसान बना दिया।
बुमराह ने पहले ओवर में सफलता दिलाई
जसप्रीत बुमराह ने अपने पहले ही ओवर में रहमानुल्लाह गुरबाज को आउट किया। इसके बाद अर्शदीप सिंह और स्पिनर्स ने भी अफगानिस्तान पर प्रेशर बनाए रखा। अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 156 रन बनाए।
अजमतुल्लाह उमरजई ने नाबाद 64 रन की पारी खेली। भारतीय टीम की तरफ से अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट लिए।

श्रेयस अय्यर ने टीम की तारीफ की
भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीत को पूरी टीम का एफर्ट बताया। उन्होंने कहा कि बुमराह ने शुरुआती विकेट लेकर मैच में मोमेंटम बनाया।अर्शदीप ने उसे आगे बढ़ाया। श्रेयस ने अभिषेक की बैटिंग की भी तारीफ की। उन्होंने ईशान किशन को लेकर कहा कि वह बेस्ट फॉर्म में हैं। रिलैक्स और कॉन्फिडेंट हैं। अपने गेम को अच्छी तरह जानते हैं।
बड़ा स्कोर नहीं बना पाए - अफगान कप्तान
अफगानिस्तान के कप्तान इब्राहिम जादरान ने माना कि उनकी टीम मैच में बड़ा स्कोर नहीं बना सकी। उन्होंने कहा कि मिडिल ओवर्स में टीम ने अच्छी बैटिंग की। बड़ा टोटल नहीं बना पाई। इसकी वजह से हार का सामना करना पड़ा।
ये भी पढ़ें: हमारे क्रिकेटर्स मशीन या गन्ना नहीं: टीम इंडिया के बिजी शेड्यूल पर गावस्कर ने कहा- प्लेयर्स को निचोड़ा जा रहा है


