U19 Asia Cup- IND vs MAL: टीम इंडिया ने मलेशिया को 325 रनो से हराया, दिपेश का पंजा, अभिज्ञान की डबल सेंचुरी
Published: Updated:
2 min read

अंडर 19 एशिया कप 2025 में भारत और मलेशिया के बीच ग्रुप स्टेज का 10वां मुकाबला दुबई के द सेवनस स्टेडियम में खेला जा रहा है। (@BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क : दुबई में खेले जा रहे अंडर-19 एशिया कप में टीम इंडिया ने मलेशिया को 315 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 409 रनों का विशाल स्कोर बनाया। मलेशियाई टीम सिर्फ 93 रनों पर ऑल आउट हो गई। अभिज्ञान कुंडू को 209 रनों की शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया।
वेदांत ने भी अहम योगदान देते हुए 90 रन बनाए। कप्तान आयुष म्हात्रे 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे। वहीं विहान मल्होत्रा 7 रन ही जोड़ सके। वैभव सूर्यवंशी ने 49 रन की उपयोगी पारी खेली। दिपेश देवागन ने 9 रन देकर 5 विकेट लिए। किशन कुमार सिंह, खिलन पटेल और कनिष्क चौहान ने 1-1 विकेट लिया। उद्धव मोहन ने 2 विकेट लिए।
यह भारतीय टीम का सेमीफाइनल से पहले आखिरी ग्रुप मैच है। भारत पहले ही पाकिस्तान को हराकर अंतिम चार में जगह बना चुका है। भारत ने इस मैच में दो बदलाव किए हैं। सबसे चौंकाने वाला फैसला एरोन जॉर्ज को बाहर करना रहा, जिन्होंने पहले दो मैचों में अर्धशतक लगाए थे। इसके अलावा हेनिल पटेल की जगह उद्धव मोहन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत: आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा (उपकप्तान), वेदांत त्रिवेदी, हरवंश सिंह, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, उद्धव मोहन, दीपेश देवेंद्रन, किशन कुमार सिंह ।
मलेशिया: डीज पात्रो (कप्तान), मुहम्मद आलिफ, मुहम्मद फतहुल मुईन, अजीब वाजदी, हमजा पांगी, मोहम्मद हेयरिल (विकेटकीपर), मुहम्मद नूरहानिफ, एन सथनाकुमारन, मुहम्मद अफिनिद, मुहम्मद अकरम, जाशविन कृष्णमूर्ति।

