बच्चे की तरह मोर्ने मोर्कल की गोद में चढे़ गंभीर: ओवल में जीत के बाद बोले गौतम- हम कभी सरेंडर नहीं करेंगे
Published:
2 min read

BCCI ने सोशल मीडिया पर इंडियन टीम के ड्रेसिंग रूम का एक वीडियो शेयर किया। इसमें जीत के आखिरी लम्हे दिखाए गए हैं। (Photo: BCCI)
भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई। ओवल में खेले गए पांचवें और आखिरी टेस्ट के आखिरी दिन टीम इंडिया ने 6 रन से जीत दर्ज की।
मैच के बाद टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया। कहा- हम कभी हार नहीं मानेंगे। वेलडन बॉयज।
BCCI ने सोशल मीडिया पर इंडियन टीम के ड्रेसिंग रूम का एक वीडियो शेयर किया। इसमें जीत के आखिरी लम्हे दिखाए गए हैं। जैसे ही सिराज ने एटकिंसन को बोल्ड किया, खुशी से झूमते हेड कोच गौतम गंभीर बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल की गोद में चढ़ गए। मोर्कल ने भी किसी बच्चे की तरह उठा लिया। इसके बाद गौतम ने मोर्कल के गाल को चूम लिया। यह वीडियो वायरल हो रहा है।
दबाव में थे गंभीर
गंभीर पूरी सीरीज के दौरान प्रेशर में रहे। टीम को शुरुआत में 1-2 पीछे होना पड़ा था। उनके कुछ डिसीजन्स पर सवाल भी उठे। मसलन, एक्स्ट्रा बैटर खिलाना। स्पेशलिस्ट बॉलर की जगह ऑलराउंडर्स को तवज्जो देना और ऐसे ही कई मामले। कुछ पूर्व प्लेयर्स ने गंभीर की स्ट्रैटेजी को लेकर सवालिया निशान लगाए। हालांकि, गंभीर अपनी बात पर डटे रहे। शुभमन गिल ने भी उनका पूरा साथ दिया।
गंभीर बोले- हम यंग नहीं, गन (GUN) टीम हैं
मैच के बाद कप्तान शुभमन गिल ने गौतम गंभीर के बारे में कहा-सीरीज से पहले गौती भैया ने कहा था कि हम एक यंग टीम हैं, लेकिन ऐसा खेलना कि लोग हमें यंग नहीं, बल्कि गन (बंदूक से तुलना) टीम समझें। हमने यह साबित भी कर दिया।
ओवल टेस्ट : ब्रीफ समरी
टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने पहली पारी में 224 रन बनाए। मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने 4-4 विकेट लेकर इंग्लैंड को पहली पारी में 247 के स्कोर पर रोक दिया। दूसरी पारी में इंडिया ने 396 रन बनाए। इंग्लैंड 374 रन के टारगेट का पीछा करते हुए 367 के स्कोर पर आउट हो गई। सिराज ने 5 और कृष्णा ने 4 विकेट लिए।

