सूर्यवंशी ने उन्मुक्त चंद का रिकॉर्ड तोड़ा: 10 पारी में 41 छक्के लगाए, उन्मुक्त ने 21 इनिंग में 38 सिक्स लगाए थे
Published:
2 min read

वैभव सूर्यवंशी ने ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ खेले गए दूसरे यूथ वनडे मैच में ने 68 बॉल में 70 रन बनाए। (फाइल)
स्पोर्ट्स डेस्क. वैभव सूर्यवंशी ने महज 14 साल की उम्र में यूथ वनडे (U19 ODI) क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड बना दिया है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया U19 के खिलाफ खेलते हुए अपने 10वें मैच में 41 सिक्स का रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले यह रिकॉर्ड उन्मुक्त चंद के नाम था, जिन्होंने 21 पारियों में 38 छक्के लगाए थे।
वैभव ने 70 रन की पारी खेली
ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन में खेले गए दूसरे यूथ वनडे मैच में सूर्यवंशी ने 68 बॉल में 70 रन बनाए। पावरप्ले के पहले 10 ओवर में सिर्फ 20 रन थे। इसमें 2 चौके 1 सिक्स शामिल था। शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया के बॉलर ने काफी सटीक गेंदबाजी की। हालांकि, जैसे ही पावरप्ले खत्म हुआ, वैभव ने गियर बदल दिया। उन्होंने तेजी से रन बनाना शुरू किया। 12वें ओवर में उन्होंने हेडन शिलर को दो छक्के और एक चौका लगाया

उन्मुक्त चंद को पीछे छोड़ा
सूर्यवंशी ने अपनी पारी में 5 सिक्स लगाए। उनका रिकॉर्ड बनाने वाला आखिरी छक्का ऑस्ट्रेलिया के सबसे तेज गेंदबाज केसी बार्टन के ओवर में आया। यह उनका यूथ वनडे कॅरियर का 39वां छक्का था। इसी के साथ उन्होंने उन्मुक्त चंद का रिकॉर्ड तोड़ा।उन्मुक्त चंद ने 21 पारियों में 38 छक्के लगाए थे, जबकि सूर्यवंशी ने सिर्फ 10 पारियों में ही 41 छक्के लगा दिए।
पारी में 6 छक्के लगाए
70 रन की पारी में वैभव ने कुल 5 चौके और 6 छक्के लगाए। लेकिन तब तक उन्होंने इंडिया टीम को अच्छे स्कोर तक में पहुंचा दिया था। इस पारी के साथ उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की जमीन पर अपनी पहली फिफ्टी भी पूरी की।
इंडिया ने 300 रन बनाए
सूर्यवंशी ने अच्छी शुरुआत की. उनके आउट होने के बाद पारी को अभिज्ञान कुंडू ने संभाला और 71 रन की पारी खेली। इसके साथ भारत 300 रन तक पहुंच गया।

