एडिलेड टेस्ट में अजीब घटनाएं: कैमरे से परेशान बेन स्टोक्स, स्निको विवाद पर एलेक्स कैरी का बड़ा बयान
Published:
3 min read

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज 2025-26 सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच एडिलेड ओवल में खेला गया। इस मुकाबले में जहां इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स कैमरे की वजह से नाराज दिखे, वहीं ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर एलेक्स कैरी का शतक और उससे जुड़ा स्निको विवाद भी सुर्खियों में रहा।
स्पोर्ट्स डेस्क. ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज 2025-26 सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच एडिलेड ओवल में खेला गया। यह विवादों से भरा रहा है। इस मुकाबले में जहां इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स कैमरे की वजह से नाराज दिखे, वहीं ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर एलेक्स कैरी का शतक और उससे जुड़ा स्निको विवाद भी सुर्खियों में रहा। इसके अलावा मैच से पहले श्रद्धांजलि और मैदान का भावुक माहौल भी देखने को मिला।
बेन स्टोक्स कैमरे से परेशान
एडिलेड ओवल में खेले जा रहे तीसरे एशेज टेस्ट के दौरान एक अजीब नजारा देखने को मिला। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स गेंदबाजी शुरू करने ही वाले थे कि पास लगे कैमरे की वजह से उनका ध्यान भटक गया। कैमरे की पोजिशन से स्टोक्स परेशान नजर आए। उन्होंने कुछ समय के लिए अपना रन-अप रोका। कैमरे की तरफ इशारा किया। फिर खुद को संभालते हुए गेंदबाजी शुरू की।
यह घटना उस समय हुई जब इंग्लैंड सीरीज में 2-0 से पीछे था और इस टेस्ट को जीतना उनके लिए बेहद जरूरी था। इस तरह की रुकावट से स्टोक्स थोड़े नराज दिखे। एक्सपीरियंस प्लेयर होने के कारण उन्होंने जल्दी ही खुद को संभाल लिया। दोबारा मैच पर फोकस किया।
दोनों टीम ने काली पट्टी बांधी
बॉन्डी में हुई दुःखद घटना के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरने का फैसला किया। मैच शुरू होने से पहले एक मिनट का मौन रखा गया। दर्शकों और खिलाड़ियों ने मिलकर पीड़ितों के प्रति संवेदना जाहिर की।
कैरी की DRS कन्ट्रोवर्सी
एलेक्स कैरी की पारी विवादों से भी जुड़ी रही। इंग्लैंड ने एक कैच आउट के लिए DRS लिया था। स्निको में हल्की आवाज के बावजूद तीसरे अंपायर ने कैरी को नॉटआउट दे दिया। बाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुद कैरी ने माना कि शायद गेंद उनके बल्ले को लगी थी। उन्होंने यह भी कहा कि वह “वॉकर” नहीं हैं।
इसके बाद स्निको ऑपरेटर ने इसे “ह्यूमन एरर” बताया और स्वीकार किया कि गलत स्टंप माइक चुना गया था। इस बयान के बाद विवाद ज्यादा वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें : '3 बोरी गेहूं बेचकर टिकट लिया': IND vs SA मैच रद्द होने पर टूटा फैन का दिल, BCCI से वापस मांगे पैसे, VIDEO वायरल
ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। स्टीव स्मिथ बीमारी के कारण मैच से बाहर हो गए। उनकी जगह उस्मान ख्वाजा को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया।
पहले दिन ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही। विकेटकीपर-बल्लेबाज एलेक्स कैरी ने शानदार पारी खेलते हुए टीम को संभाला। कैरी ने 106 रनों की पारी खेली। ख्वाजा ने 82 रन बनाए। दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट के नुकसान पर 326 रन बना लिए। मिचेल स्टार्क 33 रन बनाकर नाबाद लौटे। नाथन लायन खाता भी नहीं खोल पाए।

