इमरान के बेटों का इंटरव्यू और पाकिस्तान की धमकी: लॉर्ड्स टेस्ट के बॉयकॉट पर बाबर आजम बोले- नहीं मैंने ऐसा कुछ नहीं सुना
Published: Updated:
4 min read

बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर 3 टेस्ट की सीरीज खेल रही है। (File Photo/ANI)
स्पोर्ट्स डेस्क. लॉर्ड्स टेस्ट के बीच लंच में ब्रॉडकास्टर चैनल ने पूर्व पाकिस्तानी कप्तान इमरान खान के बेटों का इंटरव्यू चलाया था। इससे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) नाराज दिखा और उसने मैच नहीं खेलने की धमकी भी दी थी। अब इस मामले में पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम का बयान आया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की कोई धमकी के बारे में उन्होंने नहीं सुना।
दरअसल, पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर 3 टेस्ट की सीरीज खेल रही है। पहले दो मैच जीतकर मेजबान इंग्लैंड ने सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया है। दूसरा टेस्ट लॉर्ड्स में हुआ था, जिसमें यही एक कंट्रोवर्सी सामने आई थी।
ये भी पढ़ें: इमरान खान के लिए रो पड़े मियांदाद: कहा- उसे बाहर निकालेंगे तो क्या फर्क पड़ेगा, क्या पाकिस्तान खा जाएगा
यह इंटरव्यू लंच ब्रेक में दिखाया
ब्रॉडकास्टर स्काई स्पोर्ट्स ने लंच ब्रेक के दौरान प्रधानमंत्री इमरान खान के बेटों कासिम और सुलेमान खान का करीब 18 मिनट का इंटरव्यू दिखाया। इसके बाद PCB ने स्काई स्पोर्ट्स के खिलाफ ऑफिशियल कम्प्लेंट दर्ज कराई।
इससे पहले PCB ने धमकी दी थी कि अगर यह इंटरव्यू लंच ब्रेक में दिखाया तो पाकिस्तान की टीम लंच के बाद मैदान पर नहीं उतरेगी। हालांकि पाकिस्तान अपनी धमकी पर अमल नहीं कर पाया। टीम लंच के बाद दोबारा मैदान पर उतरी और टेस्ट मैच खेलना जारी रखा। रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान में मैच का प्रसारण करने वाले ब्रॉडकास्टर ने यह इंटरव्यू नहीं दिखाया।

बाबर ने टेस्ट के बॉयकॉट से इनकार किया
लॉर्ड्स टेस्ट 194 रन से हारने के बाद पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम इंटरव्यू दे रहे थे। इसी दौरान उनसे पूछा गया कि क्या पहले दिन लंच ब्रेक के बाद मैदान पर नहीं उतरने को लेकर टीम के अंदर कोई बात हुई थी?
जवाब में बाबर ने कहा- नहीं नहीं, मैंने ऐसी कोई बात नहीं सुनी।
सरफराज ने भी इस पर बयान दिया था
फिर रिपोर्टर ने जोर देकर दोबारा यही सवाल पूछा तो एक बार फिर बाबर ने मना किया। कप्तान ने भी वही बात दोहराई की उन्होंने ऐसी कोई बात नहीं सुनी।
इससे पहले पाकिस्तान टीम के हेड कोच सरफराज अहमद भी ऐसे सवालों पर जवाब दे चुके हैं। उन्होंने पत्रकारों से कहा था- नहीं, हमें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है उस समय हम सभी लंच कर रहे थे।
इमरान अगस्त 2023 से जेल में हैं
पाकिस्तान को ODI वर्ल्ड कप 1992 जिताने वाले पूर्व कप्तान इमरान खान अगस्त 2023 से जेल में हैं। इमरान खान को प्रधानमंत्री पद से हटने के बाद कई मामलों में सजा सुनाई गई। 2022 में अविश्वास प्रस्ताव के जरिए उनकी सरकार गिर गई थी।
73 साल के इमरान पर स्टेट गिफ्ट्स यानी तोशाखाना, अवैध शादी समेत कई मामलों में केस चले। इनमें से कुछ मामलों में उन्हें सजा भी हुई है। इमरान खान का दावा है कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है। उनके खिलाफ ये सभी केस राजनीतिक वजहों से दर्ज कराए गए हैं।
इमरान के खिलाफ चल रहे मामलों में भी स्थिति एक जैसी नहीं है। कुछ मामलों में उनकी सजा सस्पेंड या पलट दी गई है, जबकि कई मामलों में अपील अभी पेंडिंग है।
हाल ही में पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर और कपिल देव समेत वर्ल्ड के 22 पूर्व इंटरनेशनल क्रिकेट कप्तानों ने भी इमरान को लेकर चिंता जताई थी। सभी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को पत्र लिखकर जेल में बंद इमरान के स्वास्थ्य और उनके साथ मानवीय व्यवहार की मांग की है।

