आइसलैंड क्रिकेट का गौतम गंभीर पर तंज: कहा- हम उन्हें अपनी टीम का कोच नहीं बनाएंगे; आयरलैंड ने टीम इंडिया को 2-0 से हराया
Published:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. आयरलैंड के खिलाफ T20I सीरीज में टीम इंडिया की 2-0 से हार के बाद हेड कोच गौतम गंभीर सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगे हैं। इस बीच आइसलैंड क्रिकेट ने भी अपने मजेदार अंदाज में गंभीर पर तंज किया। उनका पोस्ट वायरल हो रहा है।
आइसलैंड क्रिकेट ने क्या लिखा?
आइसलैंड क्रिकेट ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा- कन्फर्म करना चाहते हैं कि हम गौतम गंभीर को अपने कोचिंग स्टाफ में शामिल नहीं करना चाहते। उनके पास टैलेंट जरूर है। इतने टैलेंटेड इंडियन प्लेयर्स के साथ आयरलैंड में ऐसे रिजल्ट लाना वाकई कमाल की बात है।

वायरल हुआ पोस्ट
आइसलैंड क्रिकेट अपने फनी और सर्कास्टिक पोस्ट्स के लिए जाना जाता है। इस बार भी उनके पोस्ट को हजारों लोगों ने शेयर किया। कई फैन्स ने इसे मजेदार बताया। कुछ लोगों ने गौतम गंभीर का बचाव भी किया।
असल में, आयरलैंड के खिलाफ सीरीज हारने के बाद गंभीर और टीम मैनेजमेंट पर सवाल उठने लगे हैं। फैन्स टीम सिलेक्शन, स्ट्रैटेजी और प्लेयर्स के परफॉर्मेंस को लेकर लगातार सवाल कर रहे हैं।

मैच का हाल
आयरलैंड ने 2 टी20 की सीरीज में 2-0 से शिकस्त दी है। इस मेजबान टीम ने इतिहास में पहली बार टीम इंडिया को क्लीन स्वीप किया। दोनों टीम के बीच दूसरा मुकाबला बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब यानी स्टॉर्मोंट स्टेडियम में रविवार (28 जून) को हुआ, जिसमें भारतीय टीम 1 रन से हारी। जबकि पहला मैच 34 रन से हारे थे।
मैच में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला किया। इसके बाद आयरिश टीम ने 155 रन का टारगेट सेट किया। जवाब में भारतीय टीम 9 विकेट पर 153 रन ही बना सकी और मैच के साथ सीरीज भी गंवा दी।

