वर्ल्ड कप 2027 शेड्यूल : इंडिया Vs पाकिस्तान 3 मैच संभव, दोनों एक ही ग्रुप में- डीटेल्स
Published: Updated:
3 min read

2023 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया था। (फोटो- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने 2027 में होने वाले ODI वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह टूर्नामेंट इस बार साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया के संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा। इस वर्ल्ड कप के लिए ICC ने शेड्यूल बदला है, जिससे इंडिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच होने की उम्मीद है।
इसमें भी दो मुकाबले लगभग तय माने जा रहे हैं। पहला मैच ग्रुप स्टेज में और दूसरा सुपर-7 राउंड में हो सकता है। इसके बाद यदि दोनों टीमें क्वालिफाई करती हैं तो सेमीफाइनल या फाइनल में भी एक मैच होने की उम्मीद रहेगी।
ये भी पढ़ें: हॉकी में पाकिस्तान को 4-3 से हराया: इंडिया लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स के फाइनल में, 10 साल से PAK टीम से नहीं हारे
12 टीमों को 6-6 के दो ग्रुप में बांटा जाएगा
शेड्यूल के मुताबिक, वर्ल्ड कप का आगाज रैंकिंग में सबसे नीचे की तीन टीमों के बीच सुपर सीरीज से होगा। इनमें से सिर्फ एक टीम अगले दौर में पहुंचेगी, जबकि बाकी दो टीमें बाहर हो जाएंगी।
7 अक्टूबर से ग्रुप स्टेज के मैच शुरू होंगे, जिसमें पहला मुकाबला टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। इस बार वर्ल्ड कप में 12 टीमों को 6-6 के दो ग्रुप में बांटा जाएगा।
ग्रुप-A: इंडिया, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, जिम्बाब्वे और क्वालिफायर-A
ग्रुप-B: न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, इंग्लैंड, बांग्लादेश और क्वालिफायर-B

इंडिया Vs पाकिस्तान मैच
ग्रुप स्टेज में इंडिया Vs पाकिस्तान मुकाबला 10 अक्टूबर को जोहानिसबर्ग में खेला जाएगा। यह मैच तय है। यदि इंडिया और पाकिस्तान दोनों सुपर-7 के लिए क्वालिफाई करते हैं तो इस राउंड में भी दोनों टीम के बीच एक मैच तय रहेगा।
यहां सभी 7 टीमें राउंड रॉबिन फॉर्मेट में एकदूसरे से मैच खेलेंगी। इंडिया के लिए A1 और पाकिस्तान के लिए A3 ग्रेड तय की गई है। सुपर-7 राउंड में 7 नवंबर को A1 Vs A3 टीम के बीच मुकाबला होना है। यदि इंडिया-पाकिस्तान दोनों क्वालिफाई करते हैं, तो यह मुकाबला इन दोनों टीम के बीच ही खेला जाएगा। यह मैच केपटाउन में शेड्यूल है।
सेमीफाइनल का फॉर्मेट
सुपर-7 राउंड की टॉप-4 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी। इसमें टॉप करने वाली टीम चौथे नंबर की टीम से मैच खेलेगी। जबकि दूसरा सेमीफाइनल सुपर-7 राउंड की दूसरे और तीसरे नंबर की टीम के बीच होगा। यहां भी इंडिया-पाकिस्तान के बीच मैच होने की उम्मीद है।
यदि सेमीफाइनल में मुकाबला नहीं हो सका तब इंडिया और पाकिस्तान अपने-अपने मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाती हैं, तो उस स्थिति में इन दोनों टीम के बीच खिताबी मुकाबला हो सकता है।
पहला सेमीफाइनल 17 नवंबर को केपटाउन और दूसरा 18 नवंबर को त्शवाने में खेला जाएगा। जबकि फाइनल मुकाबला 21 नवंबर को जोहानिसबर्ग में होगा।


