ICC वुमन्स वर्ल्ड कप 2025-4443: पाकिस्तान की लगातार तीसरी हार, ऑस्ट्रेलिया ने 107 रन से हराया; बेथ मूनी की सेंचुरी; पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे PAK
Published:
2 min read

इस मैच के बाद पाकिस्तान का नेट रन रेट -1.887 है। उनके लिए आगे की राह अब मुश्किल हो गई है।
स्पोर्ट्स डेस्क. ICC वुमन्स वर्ल्ड कप 2025 में पाकिस्तान को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा। बुधवार रात कोलंबो में खेले गए मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान की महिला टीम 107 रन से हरा दिया। टॉस ऑस्ट्रेलिया ने जीता। पहले बैटिंग का फैसला किया। बेथ मूनी ने शतक लगाया।
ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 50 ओवर में 222 का टारगेट दिया। जवाब में पाकिस्तानी टीम 114 रन पर ऑलआउट हो गई।
मूनी और एलेना की बेहतरीन बैटिंग
ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पारी की शुरुआत कप्तान एलिसा हेली और फोबे लिचफील्ड ने की। दोनों के बीच 30 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप हुई। एलिसा के आउट होने के बाद एलिस पैरी भी जल्दी पवेलियन लौट गईं। इसके बाद बेथ मूनी ने 114 बॉल पर 109 रन की पारी खेली। आखिर में एलेना किंग ने 49 बॉल पर 51 रन बनाए।
पाकिस्तान की तरफ से नशरा संधू ने 3 और कप्तान फातिमा सना ने 2 विकेट लिए।
पाकिस्तान की बैटिंग बिखरी
222 के टारगेट का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम की बल्लेबाजी बिखर कर रह गई। सदफ शम्स और मुनीबा अली स्कोर को 10 तक भी नहीं ले जा पाईं थीं कि दोनों डगआउट में लौट गईं। इसके बाद सिद्रा अमीन ने 35 रन की पारी खेली, लेकिन वो भी गार्डनर को विकेट दे बैठीं। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से किम गैरथ ने 3 और मेगन श्युट ने 2 विकेट लिए।
पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे पाकिस्तान
इस वर्ल्ड कप में अब तक पाकिस्तान ने 3 मैच खेले हैं। तीनों में ही उसे हार का सामना करना पड़ा। पहले मैच में बांग्लादेश ने उसे 113 गेंद पहले 7 विकेट से हराया था। इसके बाद दूसरे मैच में टीम इंडिया ने 88 रन से हराया था। पॉइंट्स टेबल में अब तक उसका खाता भी नहीं खुला है। इस मैच के बाद नेट रन रेट भी -1.887 है। वहीं, टीम इंडिया ने अब तक दो मैच खेले हैं। दोनों ही जीते। उसके चार पॉइंट्स हैं और वो पाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है। टीम इंडिया का नेट रन रेट 1.515 है।

