ICC वुमन्स वर्ल्ड कप 2025- IND Vs ENG 20th: सेमी के लिए टीम इंडिया को जीत जरूरी, यहां मैच से पहले कम्पलीट प्रिव्यू
Published:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. वुमन्स वर्ल्ड कप 2025 में आज भारत और इंग्लैंड का मुकाबला बेहद अहम होने वाला है। टीम इंडिया लगातार दो मैच हार चुकी है और यह मैच उन्हें सेमीफाइनल तक ले जा सकता है। दूसरी तरफ इंग्लैंड भी यही कोशिश करेगी। भारत पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है। ऐसे में टीम के लिए यह मैच "करो या मरो जैसा है। घरेलू मैदान पर खेलते हुए भारत को फॉर्म में वापसी करनी होगी।
इंग्लैंड महिला टीम तीन मुकाबले जीतकर तीसरे स्थान पर बनी हुई है। हालांकि, हाल के दिनों में भारत के खिलाफ इंग्लैंड का रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। लेकिन कप्तान नेट स्किवर-ब्रंट की टीम सेमी की सीट बुक कराने पर फोकस करेगी।
कहां और कितने बजे से मैच
यह मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा। यह दोपहर 3 बजे शुरू होगा। टॉस 30 मिनट पहले होगा।

मौसम कैसा रहेगा यानी वेदर रिपोर्ट
इंदौर में रविवार को दिनभर बादल छाए रहेंगे। धूल भरी हवा चल सकती है। बारिश की आशंका सिर्फ 5% है। टेम्परेचर 31°C के आसपास रहेगा।
पिच रिपोर्ट
यह इस वर्ल्ड कप का इस मैदान पर तीसरा मुकाबला होगा। पिछली दो पारियों में देखा गया है कि पिच बैटिंग और बॉलिंग दोनों के लिए अच्छी रही है। बल्लेबाजों को शुरुआत में संभलकर खेलना होगा और फिर सेट होने के बाद स्ट्राइक रेट बढ़ाने का मौका मिलेगा। वहीं, गेंदबाज अगर लाइन-लेंथ बनाए रखें तो विकेट निकाल सकते हैं।
इंडिया वूमेन और इंग्लैंड वूमेन ODI हेड टू हेड
मैच : 79
इंग्लैंड ने जीते : 41
इंडिया ने जीते : 36
इंग्लैंड की पॉसिबल प्लेइंग XI
मी जोन्स (विकेटकीपर), टैमी ब्यूमोंट, हीथर नाइट, नेट साइवर-ब्रंट (कप्तान), सोफिया डंकले, एम्मा लैम्ब, एलिसा कैप्सी, चार्ली डीन, सारा ग्लेन, लिन्से स्मिथ और चार्ली डीन।
टीम इंडिया की पाॅसिबल प्लेइंग 11
प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रॉड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर,स्नेह राणा, क्रांति गौड़ और श्री चारनी।

