वुमन्स वर्ल्ड कप 2025 : सेमीफाइनल में AUS-IND का मुकाबला; पहला नॉकआउट मैच 29 अक्टूबर को
Published:
2 min read

वुमन्स वर्ल्ड कप 2025 में दूसरी बार आमने-सामने होगी भारत और ऑस्ट्रेलिया । (फाइल)
स्पोर्ट्स डेस्क. ICC वुमन्स वर्ल्ड कप अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रहा है। सेमीफाइनल मुकाबले के लिए चार टीमों ने क्वालीफाई किया है। शनिवार (25 अक्टूबर) को खेले गए मैच में, ऑस्ट्रेलिया ने अपने आखिरी मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हरा दिया। अब सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला टीम इंडिया से होगा। पहला नॉकआउट, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच, 29 अक्टूबर को खेला जाएगा। जबकि दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 30 अक्टूबर को खेला जाएगा।
सेमीफाइनल का शेड्यूल
पहला सेमीफाइनल: इंग्लैंड Vs साउथ अफ्रीका, 29 अक्टूबर - गुवाहाटी, बारसापारा स्टेडियम
दूसरा सेमीफाइनल: ऑस्ट्रेलिया Vs भारत, 30 अक्टूबर - मुंबई, डीवाई पाटिल स्टेडियम
इंडिया को आखिरी मैच बांग्लादेश से खेलना है
भारतीय टीम, 6 में से 3 मैच जीतकर 8 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। आखिरी मुकाबला, 26 अक्टूबर को बांग्लादेश से होगा, लेकिन जीतने पर भी रैंकिंग में बदलाव नहीं होगा। इंग्लैंड के 9 अंक हैं, जबकि न्यूजीलैंड, 6 में से सिर्फ 2 मैच जीतकर पहले ही बाहर हो चुकी है। ऑस्ट्रेलिया, 6 जीत के साथ टॉप पर है। उसका सेमीफाइनल मुकाबला भारत से 30 अक्टूबर को होगा। इंग्लैंड चाहे साउथ अफ्रीका को पीछे छोड़ भी दे, फिर भी सेमीफाइनल की जोड़ी वही रहेगी; पहले और चौथे, दूसरे और तीसरे स्थान की टीमें आमने-सामने होंगी।
दोनों टीम के हैड-टू-हैड रिकॉर्ड
भारत और ऑस्ट्रेलिया वुमन्स के बीच अब तक कुल 60 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें ऑस्ट्रेलिया ने 49 और भारत ने 11 में जीत हासिल की है। वुमन्स वर्ल्ड कप में दोनों की भिड़ंत 14 बार हुई, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 11 बार जीत दर्ज की। मौजूदा टूर्नामेंट के लीग मैच में, ऑस्ट्रेलिया ने भारत को तीन विकेट से हराया। 2025 में दोनों टीमों के बीच चार वनडे खेले गए, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 3 बार जीत हासिल की।
सेमीफाइनल मुकाबले के लिए दोनों टी की पोसिबल प्लेइंग इलेवन
टीम इंडिया-स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रॉड्रिग्ज, ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़ और श्री चरणी।
ऑस्ट्रेलिया- फीबी लिचफील्ड, जॉर्जिया वोल, ताहलिया मैग्रा (कप्तान), एलिस पैरी, एनाबेल सदरलैंड, बेथ मूनी (विकेटकीपर), एश्ले गार्डनर, किम गार्थ, अलाना किंग, जॉर्जिया वेयरहम और मेगन शट।

