ICC वुमन्स वर्ल्ड कप 2025-4464: टीम इंडिया की पहली हार; साउथ अफ्रीका ने रोमांचक मैच में हराया
Published:
3 min read

भारत को इस टूर्नामेंट में पहली बार हार मिली है।
स्पोर्ट्स डेस्क. वुमन्स वर्ल्ड कप 2025 के 10वें मैच में साउथ अफ्रीका ने इंडिया को 3 विकेट से हरा दिया। टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 252 रन का टारगेट दिया था। साउथ अफ्रीका ने ये टोटल एक ओवर रहते चेज कर लिया। अफ्रीकी टीम एक वक्त पर 81 रन पर 5 विकेट खोकर स्ट्रगल कर रही थी, लेकिन फिर नदिने डि क्लेर्क ने 54 बॉल में 84 रनों की इनिंग खेल टीम को 2 पॉइंट्स दिला दिए।
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच यह मैच विशाखापट्टनम में खेला गया। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम ने ऋषा घोष (94 रन ) की बदौलत 50 ओवर में 251 रन का स्कोर खड़ा किया। ये टोटल छोटा नहीं था, लेकिन साउथ अफ्रीका के पुछल्ले बैटर्स ने शानदार खेल दिखाते हुए टीम को यादगार जीत दिला दी। इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की यह पहली हार है। भारत ने इससे पहले दोनों मैच जीते थे।
भारत की पारी
टीम इंडिया की पारी की शुरुआत अच्छी रही। पहले विकेट के लिए स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल ने 55 रन बनाए। यहां 23 पर स्मृति आउट हो गईं। इसके बाद हरलीन भी 13 पर आउट हो गईं। जेमिमा रोड्रिग्ज 0 पर पवेलियन लौट गईं। दीप्ति और अमनजोत के विकेट भी जल्दी गिर गए। यहां से ऋचा घोष और स्नेह राणा ने लंबी पार्टनरशिप की। राणा 24 बॉल पर 33 रन बनाकर आउट हुईं। ऋचा सेंचुरी पूरी नहीं कर सकीं और पारी के आखिरी ओवर में 94 रन पर आउट हो गईं। उनकी इस पारी में 11 चौके और 4 छक्के शामिल थे। साउथ अफ्रीका की तरफ से ट्रॉयन ने 32 रन देकर 3 विकेट लिए।
साउथ अफ्रीका की पारी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफ्रीकी टीम की शुरुआत काफी खराब रही। 18 रन के अंदर टीम के 2 बैटर्स पवेलियन लौट गए। विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा। 81 रन पर टीम के 5 खिलाड़ी आउट हो चुके थे। हालांकि, छठे और सातवें विकेट के लिए अच्छी साझेदारियां हो गईं। साउथ अफ्रीका की तरफ से कप्तान लौरा वोलवार्ट ने 70 रनों की पारी खेली। क्लोए ट्रियोन ने महत्वपूर्ण 49 रन बनाए। हालांकि, जिसने सबसे ज्यादा प्रभावित किया, वो थीं नदिने डि क्लेर्क। इन्होंने नाबाद रहते हुए टीम को जीत के पार पहुंचा दिया। डि क्लेर्क ने 8 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 55 बॉल में 84 रनों की मैच विनिंग पारी खेली।
टीम इंडिया की प्लेइंग 11
प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रॉड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर,स्नेह राणा, क्रांति गौड़ और श्री चारनी।
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग 11 : लौरा वोलवार्ट (कप्तान), तजमिन ब्रिट्स, सुने लुस, मारिजाने कैप, एनेके बोश, सिनालो जाफ्ता (विकेटीकपर), क्लोए ट्रियोन, नदिने डि क्लेर्क, अयाबोंगा खाका, तुमी सेखुखुने, नोनकुलुलेको मलाबा।

