ICC वुमन्स वर्ल्ड कप 2025-4187: बांग्लादेश की पाकिस्तान पर बड़ी जीत; 130 का टारगेट 31 ओवर में चेज किया; रविवार को इंडिया VS PAK
Published:
2 min read

ICC वुमन्स वर्ल्ड कप भारत और श्रीलंका की मेजबानी में हो रहा है।
स्पोर्ट्स डेस्क: ICC वुमन्स वर्ल्ड कप के दूसरे मैच में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया। इसे एक तरह से उलटफेर कहेंगे, क्योंकि पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम बांग्लादेश से मजबूत मानी जाती है।
इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया। उनकी टीम 38 ओवर्स में सिर्फ 129 रन ही बना सकी। जवाब में बांग्लादेश ने ये स्कोर सिर्फ 31 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।
129 रन पर ढेर हुई पाकिस्तानी टीम
पहले बैटिंग करने उतरी पाकिस्तानी महिला टीम की शुरुआत बहुत खराब रही। पहले ओवर में ही उन्हें 2 झटके लग गए। इन झटकों से पाकिस्तान कभी उबर नहीं पाया और पूरी टीम 129 रन पर ऑल आउट हो गई।
बांग्लादेश की तरफ से शोरना अख्तर ने 3.3 ओवर में 5 रन देकर 3 विकेट लिए। पाकिस्तान की तरफ से रमीन शमीम ने सबसे ज्यादा 23 रन बनाए। कप्तान फातिमा सना ने 22 रनों की पारी खेली।

बांग्लादेशी बैटर्स ने गेम एकतरफा किया
130 रनों का लक्ष्य हासिल करने उतरी बांग्लादेशी टीम की शुरुआत भी खराब रही। 7 रन पर पहला विकेट गिर गया। 35 रनों पर दूसरा झटका लगा। इसके बाद के बैटर्स ने पारी संभाल ली। बांग्लादेश की तरफ से रुबया हैदर ने सबसे ज्यादा 54 रन बनाए।
कप्तान निगार सुल्ताना ने 23 रनों की पारी खेली। शोभना मोस्तरी ने 19 बॉल में 24 रनों की तेज पारी खेलकर अपनी टीम को टारगेट के पार पहुंचा दिया। पाकिस्तान का अब अगला मैच भारतीय महिला टीम से है। रविवार को दोनों टीमें कोलंबो में भिड़ेंगी। टीम इंडिया पहला मैच श्रीलंका से जीत चुकी है।
***
भारत-पाक मैच से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें..
इस रविवार भी इंडिया Vs PAK; टीम इंडिया पाकिस्तानी प्लेयर्स से हैंडशेक नहीं करेगी

