ICC T20I रैंकिंग में भारतीय स्पिनर्स का दबदबा: श्री चरणी नंबर-1 पर बरकरार, 800+ रेटिंग वाली पहली इंडियन वुमन बॉलर; दीप्ति दूसरे नंबर पर
Published:
3 min read

भारतीय गेंदबाज श्री चरणी 800 से ज्यादा रेटिंग पॉइंट्स हासिल करने वाली पहली इंडियन वुमन बॉलर बन गईं। (फोटो सोर्स - @BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. ICC ने वुमन T20I रैंकिंग जारी कर दी है। भारतीय स्पिनर श्री चरणी नंबर-1 पर बनी हुई हैं। साथ ही 800 से ज्यादा रेटिंग पॉइंट हासिल करने वाली पहली इंडियन वुमन बॉलर बन गई हैं। वहीं दीप्ति शर्मा को भी रैंकिंग में बड़ा फायदा हुआ है। वह 4 पायदान ऊपर चढ़कर दूसरे नंबर पर पहुंच गई हैं।
श्री चरणी ने बड़ा रिकॉर्ड बनाया
श्री चरणी ने एशिया कप फाइनल में अच्छी बॉलिंग की थी। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 4 विकेट लिए थे। श्री चरणी ने 20 रन देकर 4 विकेट हासिल किए थे। इसके बाद उनकी रेटिंग 804 पॉइंट हो गई। यह किसी भी इंडियन बैटर या बॉलर की ICC रैंकिंग में सबसे ज्यादा रेटिंग है।

इससे पहले यह रिकॉर्ड मिताली राज के नाम था। मिताली ने 2011 में बैटिंग रैंकिंग में 780 पॉइंट हासिल किए थे। श्री चरणी अब एक और बड़े रिकॉर्ड के करीब हैं। वह वुमन T20I बॉलिंग की सबसे ज्यादा रेटिंग से सिर्फ 2 पॉइंट दूर हैं। यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की मेगन शुट्ट के नाम है।
दीप्ति शर्मा भी दूसरे नंबर पर पहुंचीं
दीप्ति शर्मा को रैंकिंग में 4 पायदान का फायदा हुआ है। वह अब दूसरे नंबर पर पहुंच गई हैं। दीप्ति एशिया कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली बॉलर थीं। उन्होंने टूर्नामेंट में 14 विकेट लिए थे।

शेफाली की बैटिंग रैंकिंग में भी छलांग
बैटिंग रैंकिंग में शेफाली वर्मा को भी फायदा हुआ है। वह 7वें नंबर से 6वें नंबर पर पहुंच गई हैं। शेफाली एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बैटर थीं। उन्होंने टूर्नामेंट में 236 रन बनाए थे। सेमीफाइनल में शेफाली ने 64 रन बनाए थे। फाइनल में उन्होंने 68 रन की पारी खेली थी। शेफाली के अब 741 रेटिंग पॉइंट हैं।
यह अक्टूबर 2021 के बाद उनकी सबसे ज्यादा रेटिंग है।वह अब स्मृति मंधाना से सिर्फ एक पायदान पीछे हैं। स्मृति के 745 रेटिंग पॉइंट हैं। वह 5वें नंबर पर हैं।
ऑलराउंडर रैंकिंग में भी शेफाली को फायदा
शेफाली को ऑलराउंडर रैंकिंग में भी फायदा हुआ है। वह 5 पायदान ऊपर चढ़ी हैं। अब वह 15वें नंबर पर पहुंच गई हैं। शेफाली की रेटिंग 221 पॉइंट है। यह उनके कॅरियर की बेस्ट रेटिंग है।इंडियन बॉलिंग रैंकिंग में नंदनी शर्मा को भी फायदा हुआ है। वह 10 पायदान ऊपर चढ़कर 94वें नंबर पर पहुंच गई हैं। प्रेमा रावत ने भी 50 पायदान की छलांग लगाई है। वह अब 96वें नंबर पर हैं।


