बुमराह ने 2 साल बाद टॉप रैंकिंग गंवाई: स्टार्क पहली बार नंबर-1 टेस्ट बॉलर बने; ऋषभ पंत 6 पायदान फायदे के साथ टॉप-10 में
Published: Updated:
2 min read

पेसर मिचेल स्टार्क ने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ मैके टेस्ट की पहली पारी में 6 और दूसरी पारी में 4 विकेट लिए थे। (फोटो- क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया)
स्पोर्ट्स डेस्क. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार (26 अगस्त) को अपडेट रैंकिंग जारी की। इसमें ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को टेस्ट की बॉलिंग रैंकिंग में 2 पायदान का फायदा हुआ और वे पहली बार टॉप पर पहुंचे हैं। जबकि भारतीय पेसर जसप्रीत बुमराह ने 2 साल बाद टॉप पोजिशन गंवाई है। वे दूसरे नंबर पर आ गए हैं। इसके अलावा टेस्ट बैटिंग में ऋषभ पंत को भी 6 पायदान का फायदा हुआ है।
बुमराह फरवरी 2024 में नंबर 1 टेस्ट बॉलर बने थे। तब से लगभग टॉप पर ही बने हुए थे। दूसरी ओर पंत ने टॉप-10 में एंट्री करते हुए 7वें नंबर पर पहुंच गए हैं। टेस्ट बॉलिंग रैंकिंग के टॉप-10 में बुमराह अकेले भारतीय हैं। जबकि टेस्ट बैटिंग में पंत के अलावा सिर्फ कप्तान शुभमन गिल हैं।

मैके टेस्ट में स्टार्क के 10 विकेट
दरअसल, मिचेल स्टार्क ने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ 2 टेस्ट की सीरीज में दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने मैके टेस्ट की पहली पारी में 6 और दूसरी पारी में 4 विकेट लिए थे। इसी का उन्हें फायदा मिला और वे टेस्ट के नंबर-1 बॉलर बन गए हैं।

दूसरी ओर पंत ने श्रीलंका के खिलाफ गाले टेस्ट में 39 और 66 रन बनाए थे। इसके बाद कोलंबो टेस्ट की पहली पारी में 63 रन बनाए। इस शानदार प्रदर्शन का उन्हें फायदा मिला और वे 7वें नंबर पर पहुंच गए। बैटिंग में अभी इंग्लैंड के हैरी ब्रूक टेस्ट में नंबर 1 हैं।
बांग्लादेश टीम छठवें नंबर पर पहुंची
ऑस्ट्रेलिया को सीरीज के पहले टेस्ट में हराने के बाद बांग्लादेश को टेस्ट टीम रैंकिंग में 3 पायदान का फायदा मिला है। यह टीम अब छठवें नंबर पर पहुंच गई है। उससे नीचे श्रीलंका, पाकिस्तान और वेस्टइंडीज हैं। तीनों को 1-1 पायदान का नुकसान हुआ है। 10वें नंबर पर जिम्बाब्वे की टीम है।


