ICC टेस्ट बैटिंग रैंकिंग: शुभमन गिल 15 पायदान का फायदा; टॉप-10 बैटर में तीन भारतीय
Published: Updated:
3 min read

भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल। (Reuters Photo)
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार को ताजा टेस्ट रैंकिंग जारी की है। इसमें भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल को बम्पर फायदा हुआ है। वे टेस्ट बैटिंग रैंकिंग में 15 पायदान की छलांग लगाकर टॉप-10 में पहुंच गए हैं। गिल इस समय छठे नंबर पर हैं।
भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के 5 टेस्ट की सीरीज खेल रही है। इसका दूसरा बर्मिंघम में खेला गया, जिसमें गिल ने दोहरा शतक (269 रन) लगाया। वहीं दूसरी पारी में उन्होंने 161 रन बनाए। इसके बाद गिल को 807 रेटिंग प्वाइंट्स मिले, जो उनके पिछले बेस्ट से 106 प्वाइंट्स ज्यादा हैं।
बता दें कि इस मैच में भारत ने इंग्लैंड को 336 रनों से हराया था। इसके बाद सीरीज 1-1 से बराबर हो गई। दो टेस्ट मैचों में गिल अब तक 585 रन बना चुके हैं, जिसमें दो शतक और एक दोहरा शतक शामिल है। अब तीसरा टेस्ट 10 जुलाई से लॉर्ड्स में खेला जाएगा।
Harry Brook reclaims the 🔝 spot in the latest ICC Test batter rankings after his spirited knock against India 👏
— ICC (@ICC) July 9, 2025
More ➡️ https://t.co/Df4PDR7PNf pic.twitter.com/ZxZnEazGXR
तीन भारतीय बल्लेबाज टॉप-10 में शामिल
शुभमन गिल के अलावा इस रैंकिंग में यशस्वी जायसवाल चौथे स्थान पर हैं। यशस्वी ने बर्मिंघम टेस्ट की पहली पारी में 87 रनों की शानदार पारी खेली थी। वहीं सीरीज के पहले टेस्ट में उन्होंने शतक जड़ा था।
इसके साथ विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत सातवें पायदान पर पहुंच गए हैं। पहले वो छठें नंबर पर थे, लेकिन उन्होंने अभी तक सीरीज में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया है। पंत ने पहले टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाया था। जबकि दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में 65 रन बनाए। उन्होंने अब तक दो टेस्ट में 342 रन बनाए हैं।
हैरी ब्रुक नंबर 1 और जो रूट दूसरे पर पहुंचे
इंग्लैंड के ल्लेबाज हैरी ब्रुक ने भी टेस्ट रैंकिंग में इतिहास रचा है। उन्होंने पूर्व कप्तान जो रूट को पछाड़ दिया है। वे ICC टेस्ट बैटिंग रैंकिंग में नंबर 1 पर आ गए। ब्रुक के 886 रेटिंग प्वाइंट्स हैं, जबकि रूट 868 प्वाइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर खिसक गए।
ICC टेस्ट बैटिंग रैंकिंग (9 जुलाई तक)
हैरी ब्रूक (इंग्लैंड) – 886 प्वाइंट्स
जो रूट (इंग्लैंड) – 868 प्वाइंट्स
केन विलियमसन (न्यूजीलैंड) – 867 प्वाइंट्स
यशस्वी जायसवाल (भारत) – 858 प्वाइंट्स
स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया) – 813 प्वाइंट्स
शुभमन गिल (भारत) – 807 प्वाइंट्स
टेम्बा बावुमा (साउथ अफ्रीका) – 790 प्वाइंट्स
ऋषभ पंत (भारत) – 790 प्वाइंट्स
कमिंदु मेंडिस (श्रीलंका) – 781 प्वाइंट्स
जैमी स्मिथ (इंग्लैंड) – 753 प्वाइंट्स

