राम सेतु से शुरू हुआ ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 ट्रॉफी टूर: जय शाह बोले- क्रिकेट दिलों को जोड़ता है, श्रीलंका से दोस्ती मजबूत
Published:
3 min read

टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबले काफी 7 फरवरी को पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड्स का मैच कोलंबो में खेला जाएगा। उसी दिन भारत और अमेरिका के बीच मुंबई में मुकाबला होगा।
स्पोर्ट्स डेस्क. ICC मेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियां जोरों पर हैं। इस बड़े टूर्नामेंट की ट्रॉफी टूर की शुरुआत बेहद खास और अनोखे अंदाज में की गई। ICC चेयरमैन जय शाह ने राम सेतु (अटल सेतु) से ट्रॉफी टूर लॉन्च किया। यहां टू-सीटर पैरामोटर के जरिए ट्रॉफी को आसमान में उड़ाया गया। यह नजारा न सिर्फ रोमांचक था, बल्कि भारत और श्रीलंका के बीच क्रिकेट अच्छे रिश्ते का सबूत भी हैं।
ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी टूर की शुरुआत रामसेतु से की गई। इस दौरान एक पैरामोटर में बैठकर ट्रॉफी को अटल सेतु के ऊपर उड़ाया गया। इससे एक अच्छा व्यू देखने को मिला। यह टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेला जाएगा। ट्रॉफी टूर का मकसद दुनियाभर के क्रिकेट फैन्स में उत्साह बढ़ाना और उन्हें इस बड़े इवेंट से जोड़ना हैं।
![]()
क्रिकेट देशों को जोड़ता है
शाह ने इंटरव्यू में कहा- रामसेतु से ट्रॉफी टूर की शुरुआत करना बेहद खूबसूरत मोमेंट हैं।
यह जगह भारत और श्रीलंका के बीच दोस्ती के रिश्ते को साझा करता है। क्रिकेट भी इसी तरह लोगों, देशों और संस्कृतियों को जोड़ने का काम करता है।
शाह ने आगे कहा- ICC पुरुष T20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होगी। इस टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी और 55 मुकाबले भारत और श्रीलंका के अलग-अलग शहरों में खेले जाएंगे। उन्होंने कहा कि ट्रॉफी टूर सिर्फ ट्रॉफी को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका मकसद क्रिकेट के जरिए लोगों को एक-दूसरे के करीब लाना है।
इस ट्रॉफी टूर के तहत एक खास पहल भी की गई है। ट्रॉफी उन स्कूलों और कॉलेजों में भी जाएगी, जहां से टूर्नामेंट में खेलने वाले खिलाड़ी जुड़े रहे हैं। इससे युवा छात्रों और बच्चों को इंटरनेशनल लेवल पर क्रिकेट से जुड़ने का मौका मिलेगा।
7 फरवरी को पहला मैच
टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबले काफी 7 फरवरी को पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड्स का मैच कोलंबो में खेला जाएगा। उसी दिन भारत और अमेरिका के बीच मुंबई में मुकाबला होगा।
T20I वर्ल्ड कप में भारत के ग्रुप मैच शेड्यूल
वर्ल्ड कप में भारतीय टीम अपना पहला मैच अमेरिका के खिलाफ मुंबई में खेलेगी। यह मैच 7 फरवरी को होगा। यह T20 वर्ल्ड कप 2026 का ओपनिंग डे भी होगा। इसके बाद भारतीय टीम का दूसरा मैच 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ दिल्ली में होगा। इसके बाद IND-PAK 15 फरवरी को कोलंबो में भिड़ेंगे। भारतीय टीम ग्रुप स्टेज में अपना आखिरी मैच नीदरलैंड के खिलाफ 18 फरवरी को अहमदाबाद में खेलेगी।

