डोपिंग में फंसे पाकिस्तान के मोहम्मद नवाज: ICC ने 3 महीने का बैन लगाया, ट्रीटमेंट प्रोग्राम के बाद सिर्फ 1 महीने सजा
Published:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. पाकिस्तान के स्पिनर मोहम्मद नवाज डोपिंग मामले में फंस गए हैं। ICC ने उन पर 3 महीने का बैन लगाया है। अगर वो नशा छोड़ने से जुड़ा ट्रीटमेंट प्रोग्राम पूरा करते हैं तो सजा 1 महीने रह जाएगी।
इसके अलावा 7 फरवरी 2026 से 1 मई 2026 तक खेले गए उनके सभी मैचों के रिकॉर्ड भी रद्द कर दिए गए हैं। नवाज के सैंपल में गांजे (कैनाबिस) से जुड़ा Carboxy-THC मिला था। इसके बाद उन्होंने माना इसका यूज करने की बात भी ICC मेडिकल पैनल के सामने कबूल की थी।
नीदरलैंड मैच के बाद हुआ था डोप टेस्ट
ICC के मुताबिक नवाज का डोप टेस्ट ICC मेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के मैच के बाद किया गया था। यह मुकाबला 7 फरवरी 2026 को कोलंबो में खेला गया था।जांच में नवाज का सैंपल पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद ICC ने एंटी-डोपिंग कोड के तहत कार्रवाई की।
32 साल के नवाज ने ICC के सामने अपराध स्वीकार कर लिया और यह भी बताया कि यह नशा मैच या प्रैक्टिस के दौरान नहीं, बल्कि खेल से बाहर किया गया था।
ICC ने उन्हें तीन महीने के बैन की सजा दी। इसे 1 मई 2026 से लागू माना गया है। अगर नवाज Substance of Abuse Treatment Programme पूरा कर लेते हैं, तो उनकी सजा घटकर सिर्फ एक महीने रह जाएगी।

रिकॉर्ड भी रद्द
ICC एंटी-डोपिंग कोड के तहत नवाज के 7 फरवरी 2026 को नीदरलैंड्स के खिलाफ खेले गए मैच और उसके बाद 1 मई 2026 तक खेले गए सभी मुकाबलों के रिकॉर्ड रद्द कर दिए गए हैं। इसका मतलब है कि उस टाइम में द्वारा बनाए गए रन, विकेट और अन्य आंकड़े ऑफिशियल रिकॉर्ड में नहीं गिने जाएंगे।

पाकिस्तान क्रिकेट दिक्कत की बात है
नवाज पाकिस्तान टी20 टीम के एक्पीरियंस खिलाड़ियों में हैं। ऐसे में यह मामला पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और टीम मैनेजमेंट के लिए भी चिंता है। हालांकि, नवाज के दोष स्वीकार करने और ट्रीटमेंट प्रोग्राम में शामिल होने के फैसले को देखते हुए ICC ने उन्हें राहत भी दी है।

