मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट नहीं हटेंगे: ICC ने एशिया कप में पाकिस्तान की मांग ठुकराई; PAK की धमकी- टूर्नामेंट छोड़ देंगे
Published:
2 min read

भारत ने पाकिस्तान से मैच जीतने के बाद हैंडशेक नहीं किया। मैच जीतने के बाद उन्होंने ड्रेसिंग रूम का दरवाजा बंद कर लिया। क्रेडिट- सोनी लिव।
स्पोर्ट्स डेस्क:. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी ICC ने एशिया कप में हैंडशेक विवाद के बाद सख्त रुख अपनाया है। इंटरनेशनल क्रिकेट बॉडी ने साफ कर दिया है कि वो किसी भी सूरत में मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट को नहीं हटाएगी।
अब यह मामला दिलचस्प मोड़ पर आ गया है। दरअसल, पाकिस्तान ने धमकी दी थी कि अगर मैच रेफरी पायक्रॉफ्ट को एशिया कप से नहीं हटाया गया तो वो टूर्नामेंट का बायकॉट करेगा। लिहाजा, अब यह देखना होगा कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) क्या स्टेप लेता है।
मोहसिन नकवी ने दी थी धमकी
रविवार 14 सितंबर को भारत-पाकिस्तान मैच में टॉस के वक्त और मैच जीतने के बाद टीम इंडिया ने पाकिस्तानी प्लेयर्स से हाथ नहीं मिलाया था। PCB और एशियन क्रिकेट काउंसिल के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने आरोप लगाया था कि मैच रेफरी ने टॉस के पहले ही पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा को बता दिया था टॉस के बाद सूर्यकुमार यादव उनसे हाथ नहीं मिलाएंगे।
पाकिस्तान का आरोप है कि यह सब BCCI के प्रेशर में किया जा रहा है और इसके स्पोर्ट्स मैन स्पिरिट खराब होती है। लिहाजा, मैच रेफरी को हटा दिया जाए।

ICC झुकने तैयार नहीं
मीडिया रिपोर्ट्स में ICC के हवाले से कहा गया है कि वो किसी भी हालत में मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट को नहीं हटाएगी, क्योंकि उनका रिकॉर्ड बेदाग है और वो सभी को साथ लेकर चलते हैं। नकवी ने सोशल मीडिया पर लिखा था- हमने ICC के सामने ऑफिशियल कम्प्लेन दर्ज कराई है। मैच रेफरी को फौरन हटाया जाए। उन्होंने ICC के कोड ऑफ कंडक्ट को वॉयलेट किया है।
इसके जवाब ने न्यूज एजेंसी से ICC सोर्स ने कहा- PCB की मांग नामंजूर कर दी गई है। एंडी पायक्रॉफ्ट को नहीं हटाया जाएगा। 69 साल के पायक्रॉफ्ट जिम्बॉव्बे के पूर्व कप्तान हैं। उन्हें क्रिकेट वर्ल्ड में एक ईमानदार और निष्पक्ष व्यक्ति के तौर पर जाना जाता है। ICC के पैनल में एंडी सीनियर मोस्ट कैटेगरी में आते हैं। वो अब तक 696 मैच ऑफिशिएट कर चुके हैं।

