ODI रैंकिंग में नंबर-2 पर पहुंचे कोहली : रोहित नंबर-1 पर बरकरार; दोनों में सिर्फ आठ रेटिंग का अंतर
Published:
2 min read

ICC ने वीकली रैंकिंग जारी कर दी है। फोटो- BCCI
स्पोर्ट्स डेस्क : ICC ने बुधवार (10 दिसंबर ) को वनडे रैंकिंग जारी की। विराट कोहली अब ODI बैटिंग रैंकिंग में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की ODI सीरीज में 2 शतक और एक अर्धशतक बनाया। इसकी वजह से उन्हें रैंकिंग में फायदा मिला है। अब वह 773 रेटिंग पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।
अप्रैल 2021 से में विराट कोहली नंबर-1 की पोजीशन पर थे, लेकिन आगे चलकर उनकी रैंकिंग गिर गई थी। वे चौथे स्थान पर थे। अब वे दूसरे नंबर पर काबिज हो गए हैं। वहीं, रोहित शर्मा शीर्ष पर बने हुए हैं। रोहित ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में 146 रन बनाए थे। फिलहाल कोहली रोहित शर्मा से सिर्फ 8 रेटिंग पॉइंट्स पीछे हैं। टॉप-5 में टीम रोहित-कोहली के अलावा शुभमन गिल भी हैं।
यह रैंकिंग इसलिए भी खास है कि पिछले कुछ समय से कोहली और रोहित की टीम में जगह को लेकर काफी चर्चाएं हो रही हैं। फैंस चाहते हैं कि ये दोनों 2027 वर्ल्ड कप तक टीम से जुड़े रहें।
केएल राहुल 12वें स्थान पर पहुंचे
इस हफ्ते जारी रैंकिंग में केएल राहुल को भी काफी फायदा हुआ है। राहुल अब वनडे बैटिंग रैंकिंग में 12वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
कप्तान शुभमन गिल पांचवें नंबर पर हैं
भारतीय टीम के वनडे - टेस्ट कप्तान शुभमन गिल पांचवें नंबर पर हैं। पाकिस्तान के बाबर आजम छठे, आयरलैंड के हैरी टैक्टर सातवें, वेस्टइंडीज के शाई होप आठवें, श्रीलंका के चरिथ असलांका नौवें और भारत के श्रेयस अय्यर दसवें नंबर पर हैं। श्रेयस को एक स्थान का नुकसान हुआ है। साउथ अफ्रीका सीरीज में इंजरी की वजह से शुभमन गिल और अय्यर नहीं खेल पाए थे। वहीं क्विंटन डी कॉक तीन स्थान ऊपर आकर 13वें नंबर पर पहुंच गए हैं।
बता दें, भारतीय टीम जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की ODI सीरीज खेलेगी। इस सीरीज में भी सभी का ध्यान ROKO यानी रोहित-कोहली पर होगा।
यह भी पढ़ें : रोहित-विराट टीम इंडिया की बैकबोन: शाहिद अफरीदी बोले- दोनों 2027 वनडे वर्ल्ड कप आराम से खेल सकते हैं

