वुमन ODI वर्ल्ड कप विनर टीम को 37 करोड़ रुपए मिलेंगे: जय शाह बोले- वुमन क्रिकेट को मैन्स क्रिकेट के बराबर सम्मान देंगे
Published:
2 min read

वूमेन ODI वर्ल्ड कप पहला मुकाबला 30 सितंबर को भारत और श्रीलंका के बीच गुवाहाटी में खेला जाएगा।(फोटो क्रेडिट सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क। वूमेन क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए (ICC) ने एक बड़ा और कदम उठाया है। महिला ODI वर्ल्ड कप 2025 के लिए जीत का प्राइस बड़ा दिया गया है। यह टूर्नामेंट इस बार 30 सितंबर से 2 नवंबर तक भारत और श्रीलंका के पाँच शहरों में खेला जाएगा। पहली बार ऐसा हुआ है कि महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप की जीत का इनाम मैन वर्ल्ड कप से ज्यादा कर हो गया है।
विनर को 115 करोड़ मिलेगे
वुमन ODi वर्ल्ड कप प्राइस मनी 13.88 मिलियन (लगभग 115 करोड़ रुपये) रखी गई है, जो 2022 में हुई पिछली बार के इंवेट 3.5 मिलियन डॉलर से करीब 297% ज्यादा है। जीतने वाली टीम को 4.48 मिलियन डॉलर (लगभग 37 करोड़ रुपये) मिलेंगे, जो पिछली बार ऑस्ट्रेलिया को मिली 1.32 मिलियन डॉलर से 239% ज्यादा है। है। यही नहीं, इस बार रनर अप टीम को भी 2.24 मिलियन डॉलर (लगभग 18.5 करोड़ रुपये) मिलेंगे, जबकि 2022 में इंग्लैंड को सिर्फ 600,000 डॉलर ही मिले थे।
सेमीफाइनल हारने वाली टीम को 9 करोड़
दोनों सेमीफाइनल में हारने वाली टीमों को 1.12 मिलियन डॉलर (लगभग 9 करोड़ रुपये) दिए जाएंगे। ग्रुप स्टेज में हर जीत पर 34,314 डॉलर (करीब 28 लाख रुपये) दिए जाएंगे। पांचवें और छठे पर रहने वाली टीमों को 700,000 डॉलर और सातवें-आठवें पोजीशन की टीमों को 280,000 डॉलर मिलेंगे। हर टीम को टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए भी 250,000 डॉलर (लगभग 2 करोड़ रुपये) दिए जाएंगे।
मेन इंडिया टीम का प्राइस मानी भी इतना नहीं था। T20 वर्ल्ड कप में भारत का विनिंग अमाउंट 2.45 मिलियन डॉलर था। जो इंडियन रुपये के हिसाब से लगभग 21 करोड़ रुपये थे।
वूमेन क्रिकेट को मैन की तरह मिलेगा सम्मान
ICC के चेयरमैन जय शाह ने इस फैसले पर कहा कि यह महिला क्रिकेट के लिए एक एक अच्छा पल है। उन्होंने कहा, "हमारा साफ मेसेज है कि अगर कोई महिला खिलाड़ी क्रिकेट खेलती है, तो उसे मैन की तरह ही सम्मान और मौका मिले यह फैसला महिला क्रिकेट को नई ऊँचाई देगा और यंग जनरेशन मोटिवेशन देगा।

पहला मैच इंडिया- श्रीलंका का होगा
वूमेन वर्ल्ड कप भारत और श्रीलंका के पाँच शहरों – गुवाहाटी, इंदौर, मुंबई, विशाखापट्टनम और कोलंबो खेला जाएगा। पहला मुकाबला 30 सितंबर को भारत और श्रीलंका के बीच गुवाहाटी में खेला जाएगा।


