रैंडम ODI सीरीज खत्म हो: ICC CEO संजोग गुप्ता बोले- फैन्स को अब T20 पसंद आ रहा, टेस्ट फॉर्मेट में भी बदलाव जरूरी
Published: Updated:
2 min read

T20 के बढ़ते क्रेज के बीच ICC CEO का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि ICC के लिए T20 क्रिकेट ग्लोबल ग्रोथ का टूल है। (फोटो सोर्स -सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के CEO संजोग गुप्ता ने ODI क्रिकेट के फ्यूचर को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि रैंडम तरीके से होने वाली बाइलेटरल ODI सीरीज का दौर खत्म होना चाहिए। गुप्ता के मुताबिक इंटरनेशनल क्रिकेट में हर सीरीज का कोई कॉन्टेक्स्ट, कल्चर और कॉम्पिटिशन होना जरूरी है। तभी फैन्स की दिलचस्पी बनी रहेगी।
ODI क्रिकेट पर भी बोले
CEO संजोग गुप्ता ने कहा कि 50 ओवर का फॉर्मेट अभी भी जरूरी है। ODI को मेन्स और वुमन्स वर्ल्ड कप से जोड़कर रखा जाना चाहिए। इससे इस फॉर्मेट की अहमियत बनी रह सकती है। इस फॉर्मेट को थोड़ा चेंज किया जाए और इसे ठीक से आगे ले जाया जाए तो यह फिर से रोमांच बढ़ा सकता है।
उन्होंने कहा कि ICC के लिए T20 क्रिकेट ग्लोबल ग्रोथ का टूल है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि ODI और टेस्ट पर ध्यान नहीं दिया जाएगा।

टेस्ट क्रिकेट को भी बदलना होगा
संजोग गुप्ता ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट की अपनी अलग पहचान और इतिहास है। उनके मुताबिक टेस्ट मैच के शेड्यूलिंग, मार्केटिंग और फैन एक्सपीरियंस पर ज्यादा काम करने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप ने टेस्ट क्रिकेट को एक खास मकसद दिया है। अब इसे और मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सिर्फ शेड्यूल बदलने से काम नहीं चलेगा। मैच को सही तरीके से प्रमोट करना होगा और फैन्स को ऐसे मुकाबले देने होंगे, जिन्हें देखने में उन्हें मजा आए।
ICC CEO ने साफ किया कि क्रिकेट के हर फॉर्मेट की एक अलग भूमिका होनी चाहिए। हर फॉर्मेट को फैन्स के लिए ज्यादा रिलेवेंट और एंगेजिंग बनाना है।

