एशेज 2025-26: हेजलवुड पिंक बाॅल टेस्ट से बाहर, कमिंस की वापसी पक्की नहीं, PMXI वार्मअप के मैच के लिए बेथेल,पॉट्स,और टंग की वापसी
Published:
3 min read

पैट कमिंस (फाइल फोटो)
स्पोर्ट्स डेस्क. ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच चल रही एशेज 2025-26 में अभी से जबरदस्त उतार–चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ ऑस्ट्रेलिया अपने पेसर्स की इंजरी से जूझ रहा है, तो दूसरी तरफ इंग्लैंड पिंक-बॉल टेस्ट की तैयारी में पूरी तरह जुट गया है।
इंग्लैंड टीम ने जेकब बेथेल, मैथ्यू पॉट्स, और जॉश टंग को pm XI के खिलाफ दो दिन के पिंक-बॉल मैच के लिए भेजा है। ये तीनों खिलाड़ी पर्थ टेस्ट की 12 प्लेयर टीम का हिस्सा नहीं थे, लेकिन तैयारी के लिए उन्हें चुना गया है
पर्थ में सिर्फ दो दिनों में मिली हार के बाद इंग्लैंड के लिए यह अगला मुकाबला बेहद अहम होने वाला है। वहीं ऑस्ट्रेलिया भी अपनी कमजोर पड़ती गेंदबाजी को लेकर परेशानी उठानी पड़ सकती है।
हेजलवुड पिंक-बॉल टेस्ट से बाहर
ऑस्ट्रेलिया के पेसर हेजलवुड 4 दिसंबर से शुरू होने वाले पिंक-बॉल टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे। हेड कोच एंड्रयू मैक्डोनाल्ड ने बताया कि हेजलवुड हैमस्ट्रिंग इंजरी से उबर रहे हैं। फिलहाल वो rehab रिहेब के शुरुआती दिन में हैं, इसलिए उन्हें मैदान में उतारना जल्दबाजी होगी। हालांकि कोच ने यह भी साफ कर दिया कि वो सीरीज के किसी न किसी मैच में वापसी करेंगे।

कमिंस का खेलना भी मुश्किल
पैट कमिंस की वापसी पर भी सवाल बना हुआ है। भले ही वो नेट्स में अच्छी बाॅलिंग कर रहे हैं। लेकिन टीम मैनेजमेंट उन्हें लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहता। कोच का कहना है कि अभी सबसे जरूरी है कि वो पूरी तरह फिट होकर लौटें, वरना उनकी इंजरी बढ़ सकती है।

डॉगेट को मिल सकता है मौका
कमिंस फिट नहीं होते तो ब्रेंडन डॉगेट को फिर से मौका मिलने की पूरी उम्मीद है। पर्थ में अपने पहले ही टेस्ट में उन्होंने अच्छा परफॉर्मेंस करते हुए पांच विकेट लिए थे और टीम के शॉर्ट-बॉल प्लान को बेहतरीन तरीके से एग्जीक्यूट किया था। ऑस्ट्रेलिया को डॉगेट से फिर उसी सटीक गेंदबाजी की उम्मीद होगी।
इंग्लैंड ने पिंक-बॉल की तैयारी शुरू की
दूसरी तरफ इंग्लैंड ने पर्थ की हार के बाद अपना फोकस पूरी तरह पिंक-बॉल टेस्ट पर लगा दिया है। टीम ने जेकब बेथेल, मैथ्यू पॉट्स, और जॉश टंग को प्रधानमंत्री XI के खिलाफ दो दिन के पिंक-बॉल मैच के लिए भेजा है। ये तीनों खिलाड़ी पर्थ टेस्ट की 12 सदस्यीय टीम का हिस्सा नहीं थे, लेकिन तैयारी के लिए उन्हें चुना गया है।

वॉन की सख्त सलाह
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कहा एक इंटरव्यू में कहा- इंग्लैंड के खिलाड़ियों को यह वार्म- मैच जरूर खेलना चाहिए, नहीं तो यह ‘अमैच्योर’ जैसा कदम होगा। उनका मानना है कि पिंक बॉल से मैच प्रैक्टिस का सीधा असर टीम के परफॉर्मेंस पर होगा।
दूसरा मुकाबला 4 दिसंबर से
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 टेस्ट मैच की एशेज सीरीज में 0-1 से कंगारू आगे है। सीरीज का दूसरा मैच 4 दिसंबर को ब्रिसबेन में खेला जाएगा।

वेन्यू और शेड्यूल
1st टेस्ट 21 नवंबर - पर्थ
2nd टेस्ट 4 दिसंबर - ब्रिस्बेन
3rd टेस्ट 17 दिसंबर -एडिलेड
4th टेस्ट 26 दिसंबर - मेलबर्न
5th टेस्ट 4 जनवरी - सिडनी

