हांगकांग सिक्सेस 2025 : फाइनल जीतने पर एक ट्वीट ने PAK टीम का मजाक बनाया, सोशल मीडिया पर मैसेज वायरल
Published:
2 min read

हाॅन्गकॉन्ग सिक्सेस 2025 का फाइनल पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने 43 रन से मैच जीत लिया।
स्पोर्ट्स डेस्क.हांगकांग सिक्सेस 2025 का फाइनल पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए किसी सपने से कम नहीं था। इस मजेदार और तेज-तर्रार फॉर्मेट में पाकिस्तान ने शानदार खेल दिखाते हुए कुवैत को 43 रन से हराकर खिताब जीत लिया। यह जीत पाकिस्तान की छठवीं हांगकांग सिक्सेस ट्रॉफी है। ये किसी भी टीम के लिए सबसे ज्यादा है।जैसे ही पाकिस्तान की जीत की खबर फैली, सोशल मीडिया पर एक मजेदार पोस्ट वायरल हो गया।प्लेटफार्म X पर एक ट्वीट शेयर हुआ। ये देखने में ऐसा लग रहा था जैसे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने किया हो।
फैन्स उड़ाया मजाक
उस ट्वीट में लिखा था- पाकिस्तान को जीत की बधाई। हम इंडिया की कमेंटेटर्स 11 को नहीं हरा सकते, लेकिन ये जीत किसी वर्ल्ड कप से कम नहीं है। मैं इस मौके पर जश्न मनाने के लिए एक हफ्ते की छुट्टी घोषित करता हूँ।
शरीफ के नाम से किया फेक ट्वीट
यह ट्वीट इतना मजेदार था कि फैंस हंसी नहीं रोक पाए। हालांकि जल्द ही पता चला कि यह ट्वीट असली नहीं था, बल्कि एक पैरोडी अकाउंट (फर्जी मजाकिया खाता) से किया गया था। असल में प्रधानमंत्री शरीफ ने ऐसा कोई ट्वीट नहीं किया था।
सोशल मीडिया पर मजाक बनी पाकिस्तान टीम
पाकिस्तान की टीम ने मैदान में जीत दर्ज की और फैंस ने सोशल मीडिया पर जश्न मनाया । बस फर्क इतना था कि इस बार जश्न के साथ पाकिस्तान का मजाक भी बना दिया।फाइनल मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 6 ओवर में ही 135 रन बना दिए। कप्तान अब्बास अफरीदी ने 11 गेंदों में 52 और अब्दुल समद ने 13 गेंदों पर 42 रन बनाए।
कुवैत की ओर से अदनान इदरीस ने पहले ओवर में पांच छक्के लगाकर अच्छी शुरुआत दी। हालांकि पाकिस्तान की बाॅलिग के सामने कुवैत की टीम ज्यादा देर टिक नहीं पाई। 6 ओवर में वो 92 रन पर ऑल आउट हो गई। पाकिस्तान ने 43 रन से मैच जीत लिया।

