कोहली बोले- मारता रह इसको: हर्षित राणा ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का किस्सा सुनाया, कहा- कोहली ने मुझमें जोश भर दिया
Published:
2 min read

हर्षित राणा ने पर्थ टेस्ट में डेब्यू किया था।इस मैच में 4 विकेट लिए थे।(फोटो क्रेडिट मीडिया)
हर्षित राणा ने एक इंटरव्यू में मिचेल स्टार्क के साथ स्लैजिंग के वाकये का जिक्र किया है। राणा के मुताबिक- यह घटना 2024-25 की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में हुई। पहला टेस्ट पर्थ में खेला गया था। यहां मिचेल स्टार्क बैटिंग कर रहे थे। इस दौरान विराट कोहली और केएल राहुल राणा से बार-बार कह रहे थे कि वो स्टार्क को मारते (स्पीड और बाउंसर से डराते) रहें। राणा कहते हैं- इस बात से मैं भी जोश में आ गया।
हर्षित ने पर्थ टेस्ट में ही डेब्यू किया था
2024-25 की बॉर्डर-गावस्कर पहला टेस्ट मैच पर्थ में खेला गया था। इंडिया की तरफ से हर्षित राणा ने इस मुकाबले में डेब्यू किया था।मैच में उन्होंने मिचेल स्टार्क को कई बाउंसर किए। इससे वो परेशान हो गए थे।
दोनों ओल्ड टीम मेट
इस घटना के बारे में राणा आगे कहते हैं- जब मैं मिचेल को लगातार बाउंसर कर रहा था, तो वो मुस्कराते हुए मेरे पाए आए और बोले- हर्षित, मैं तुमसे तेज गेंदबाजी करता हूं। मेरी मेमोरी भी बहुत अच्छी है। इसके बाद दो ओवर तक स्टार्क बार-बार मुझे अपनी बॉलिंग स्पीड याद दिलाते रहे। दरअसल, वो ये कहना चाहते थे कि जब मैं (राणा) बैटिंग करने आउंगा, तब स्टार्क भी मेरे साथ यही सलूक करेंगे। हालांकि हर्षित स्टार्क की बात से डरे नहीं और उन्हें 26 पर आउट कर दिया। यह मोमेंट लोगों को काफी पसंद आया। इसमें कुछ गलत भी नहीं था। पुराने टीम मेट होने की वजह इतना हंसी मजाक तो चलता ही है।
पॉडकास्ट में बताई बात
हर्षित ने यह किस्सा बियर बाइसेप्स (BEERBICEPS) के एक पॉडकास्ट में बताया।
कहा- स्टार्क स्लेज कर रहा, तब मैं हंस रहा था। लेकिन जब मैं रनअप पर जा रहा था, तो मन में सोच रहा था अब तो गया, ये मुझे बाउंसर मारेगा। तभी पीछे से विराट भैया और केएल भैया चिल्लाने लगे ‘मारता रह, इधर ही मार इसको… मैं सोच रहा था – आप लोग तो खेल लोगे, लेकिन मुझे तो हेलमेट पर बाउंसर मारेगा। राणा के मुताबिक- मेरा डर सच साबित हुआ। अगले टेस्ट में सच में एक बाउंसर मेरे हेलमेट पर लगा था।
बॉर्डर- गावस्कर टॉफी का पहला टेस्ट मैच भारत ने 295 रन से जीता था। इसके बाद लगातार 3 मुकाबले हारे थे। ऑस्ट्रेलिया ने यह सीरीज 3-1 से जीती थी।

