हरमनप्रीत को कैमरे की लाइट से हुई दिक्कत: एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर लौटी वुमन्स टीम, VIDEO वायरल
Published: Updated:
2 min read

भारतीय टीम ने एशियन गेम्स के फाइनल में श्रीलंका को 147 रन से हराया था।
स्पोर्ट्स डेस्क. एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड जीतने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम दिल्ली लौट आई है। कप्तान हरमनप्रीत कौर भी टीम के साथ भारत पहुंचीं। एयरपोर्ट पर हरमनप्रीत का एक वीडियो सामने आया है। इसमें लगातार कैमरा फ्लैश के बीच वह थोड़ी परेशान नजर आईं। इसके बाद वह वहां से आगे बढ़ती दिखीं।
श्रीलंका को हराकर गोल्ड जीता
भारतीय टीम ने एशियन गेम्स के फाइनल में श्रीलंका को 147 रन से हराया था। टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 216/3 रन बनाए। स्मृति मंधाना ने 79 रन की पारी खेली। ऋचा घोष ने 49 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम 69 रन पर सिमट गई। दीप्ति शर्मा ने 3 विकेट लिए।
गोल्ड जीतकर बहुत खुश हैं- शेफाली
दिल्ली एयरपोर्ट पर शेफाली वर्मा ने कहा कि टीम के लिए यह जीत बहुत खास है। उन्होंने कहा कि तिरंगा ऊंचा लहराते देखना सबसे ज्यादा खुशी देता है। शेफाली ने यह भी कहा कि टीम ज्यादा से ज्यादा मेडल और ट्रॉफी जीतकर भारतीय महिला क्रिकेट को आगे बढ़ाना चाहती है।
प्रतीका रावल ने भी खुशी जताई
प्रतीका रावल ने कहा कि टीम का लक्ष्य गोल्ड मेडल जीतना था। खिलाड़ियों ने मैदान पर इसे अच्छे से पूरा किया। उन्होंने कहा कि टीम जिस तरह आगे बढ़ रही है, उसे देखना शानदार है। अब टीम आगे भी अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करेगी।

