हार्दिक-सूर्या T20I वर्ल्ड कप के लिए X फैक्टर: स्टेन बोले- दोनों टीम के लिए जरुरी; उथप्पा ने कहा- पंड्या अकेले मैच जिता सकते हैं
Published:
3 min read

कप्तान सूर्यकुमार यादव (फाइल फोटो)
स्पोर्ट्स डेस्क.दक्षिण अफ्रीका के पूर्व पेसर डेल स्टेन और भारत के पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने एक इंटरव्यू में टीम इंडिया के दो बड़े खिलाड़ियों कप्तान सूर्यकुमार यादव (SKY) और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की तारीफ की। दोनों का मानना है कि आने वाले टी20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत इन दो प्लेयर के परफॉर्मेंस पर काफी हद तक निर्भर करेगी।
सूर्या प्लेयर पर भरोसा करते हैं
स्टेन ने कहा- सूर्या ऐसे कप्तान हैं जो न सिर्फ खुद को मोटिवेट रखते हैं, बल्कि प्लेयर को भी भरोसा देते हैं। उनकी कप्तानी का अंदाज टीम को बेहतर रखने में ज्यादा होता है। वह हर प्लेयर को बैक करते हैं। कप्तान अपने खिलाड़ियों को पूरा भरोसा देता है और टीम का माहौल अच्छा रहता है तो खिलाड़ी खुलकर बात कर सकते हैं। कप्तान को अगर अपनी जगह का डर नहीं होता तो वह टीम के लिए बेहतर फैसले ले पाता है।

वह किसी भी नंबर पर बैटिंंग कर सकते हैं
स्टेन ने आगे कहा-सूर्या की खासियत यह है कि वह हमेशा टीम को पहले रखते हैं। अगर किसी खिलाड़ी को वे कहते हैं कि आज तुम नंबर 3 की जगह नंबर 6 पर खेल सकते हो टीम मेंबर मान जाएगा, क्योंकि उसे पता है कि कप्तान पहले भी उसका साथ दे चुका है।
स्टेन के मुताबिक-सूर्या फ्लेक्सिबिलिटी यानी टीम की जरुरत के हिसाब से खुद को और बल्लेबाजी क्रम को बदल लेते हैं। हाल ही में टीम इंडिया ने बैटिंग ऑर्डर में कई बदलाव किए। सूर्या ने भी कभी नंबर 3 और 4 पर बैटिंग करने आते थे। इस तरह का कप्तान वही होता है जिसे खिलाड़ी दिल से फॉलो करते हैं।

हार्दिक के बिना टीम कमजोर
उथप्पा का मानना है कि टीम इंडिया के लिए हार्दिक की मौजूदगी बेहद जरुरी है। वह ऐसे प्लेयर हैं जो बैट और बाॅल दोनों से मैच का रुख बदल सकते हैं।
एशिया कप में इंजरी होने के बाद हार्दिक काफी समय तक टीम से बाहर थे। लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वापसी करते हुए उन्होंने दिखा दिया कि वह अब भी भारत के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में से एक हैं। पहले मैच में उन्होंने 28 गेंदों में 59 रन बनाए और फिर गेंदबाजी में डेविड मिलर जैसे बैटर को आउट किया। हार्दिक एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो अकेले मैच जिता सकते हैं। भारत के पास उनके जैसा बैलेंस कोई और खिलाड़ी नहीं देता। बहुत समय बाद भारत के पास 2 ऑलराउंडर पंड्या और शिवम दुबे एक साथ मैदान में दिखे, जो टीम के लिए बड़ी खुशी की बात है।
T20I वर्ल्ड कप में भारत के ग्रुप मैच शेड्यूल
वर्ल्ड कप में भारतीय टीम अपना पहला मैच अमेरिका के खिलाफ मुंबई में खेलेगी। यह मैच 7 फरवरी को होगा। यह T20 वर्ल्ड कप 2026 का ओपनिंग डे भी होगा। इसके बाद भारतीय टीम का दूसरा मैच 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ दिल्ली में होगा। इसके बाद भारत और पाकिस्तान की टीमें 15 फरवरी को कोलंबो में भिड़ेंगी। भारतीय टीम ग्रुप स्टेज में अपना आखिरी मैच नीदरलैंड के खिलाफ 18 फरवरी को अहमदाबाद में खेलेगी।

