हार्दिक पंड्या गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ तिरुपति पहुंचे: टीम इंडिया में वापसी से पहले मुंडन कराया; IPL 2026 के बाद चोटिल हुए थे
Published: Updated:
2 min read

इंजरी की वजह से हार्दिक अफगानिस्तान के खिलाफ लिमिटेड ओवर सीरीज, इंग्लैंड दौरे की ODI और T20I सीरीज, साथ ही जिम्बाब्वे के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज भी नहीं खेल सके।
स्पोर्ट्स डेस्क. टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) नए लुक में नजर आए हैं। हार्दिक ने तिरुपति के श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर (Tirupati Temple) में मुंडन कराने के बाद दर्शन किए। उनके साथ गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा (Mahika Sharma) भी मौजूद थीं। दोनों ने मंदिर की सुप्रभातम सेवा में हिस्सा लिया और भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद लिया।
सफेद पारंपरिक कपड़ों में दोनों की फोटो और वीडियो वायरल हो रही हैं। हार्दिक का पूरी तरह मुंडा हुआ सिर देखकर फैन्स भी हैरान रह गए।

मुंडन की वजह नहीं बताई
हार्दिक ने अभी तक यह नहीं बताया है कि उन्होंने मुंडन क्यों कराया। हालांकि तिरुपति मंदिर में कई श्रद्धालु आस्था और धन्यवाद के रूप में अपने बाल दान करते हैं। इसी वजह से माना जा रहा है कि हार्दिक ने भी इसी परंपरा का पालन किया।
जल्द हो सकती है टीम इंडिया में वापसी
हार्दिक पंड्या लंबे समय से इंजरी के कारण क्रिकेट से दूर हैं। IPL 2026 के बाद उन्हें पहले पीठ में जकड़न और फिर जांघ में चोट लगी थी। इसके बाद से वह मैदान पर नहीं उतरे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हार्दिक ने BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपना रिहैब पूरा कर लिया है। उन्होंने रिटर्न-टू-प्ले प्रोसेस भी लगभग पूरा कर लिया है। ऐसे में वह जल्द टीम इंडिया की व्हाइट बॉल टीम में वापसी कर सकते हैं।
ये भी पढ़े: भारत से सीरीज के लिए बांग्लादेश बोर्ड बेताब: सरकार से पहल की मांग; सितंबर में ODI-T20I सीरीज की उम्मीद

कई सीरीज से रहे बाहर
इंजरी की वजह से हार्दिक अफगानिस्तान के खिलाफ लिमिटेड ओवर सीरीज, इंग्लैंड दौरे की ODI और T20I सीरीज, साथ ही जिम्बाब्वे के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज भी नहीं खेल सके।उन्होंने आखिरी बार IPL 2026 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते हुए प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेला था। उस सीजन मुंबई प्लेऑफ में भी जगह नहीं बना सकी थी।

